फूल बाग कॉलोनी जैन मंदिर में कार्यक्रम
मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में 48 दीपकों से भक्तामर महाअर्चना की गई। पूजन का सौभाग्य नीरज जैन, प्रिंसी जैन, अनन्या जैन, समीर जैन को मिला। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि यह महाअर्चना संध्या में वेदी में विराजमान मूल नायक प्रतिमा आदिनाथ भगवान की अतिश्यकारी मूर्ति के सम्मुख की जाती है। उन्होंने बताया कि इस मूर्ति के सम्मुख जो भी श्रद्धापूर्वक अपनी मनोकामना रखता है वह पूर्ण होती है।
संध्या में अध्यक्ष हेमंत जैन ने भक्तामर महाअर्चना में संस्कृत भाषा के 48 श्लोकों द्वारा दीपकों को स्वास्तिक के मांडले पर एक-एक श्लोक पढ़कर अर्पित कराया। सभी चंवर ढुलाते हुए जयघोष किया। सामूहिक आरती के बाद अंशिका मस्तक पर लगाई गई। राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म पर चर्चा करते हुए छोटे-छोटे दृष्टांतो पर प्रकाश डाला। अंत में समयबद्धता के दो पुरस्कार लकी ड्रा द्वारा निकाले गए। कार्यक्रम में नवीन, अतुल, जिनेंद्र, विनय, प्रमोद, मयंक, जेके जैन, रमेश, पीयूष रहे।
85 बच्चों को दिया प्रशिक्षण
महावीर जयंती भवन शारदा रोड पर प्रशिक्षण शिविर हुआ। संयोजन सौरभ जैन सराफ ने किया। 85 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बच्चों को संपूर्ण अर्घावली के विषय में बताया गया। सौरभ जैन सराफ ने बच्चों को बताया कि नित्य प्रतिमा प्रक्षाल विधि के बाद पूजन की क्रियाएं कर हम विसर्जन से पहले समस्त अर्घावली का पाठन करते हैं। इसमें मूलनायक प्रतिमा, विराजमान तीर्थंकर की प्रतिमा, नंदीश्वर द्वीप, पांच मेरु आदि अर्घ्य भी भगवान के सम्मुख समर्पित किए जाते हैं। उसके बाद ही विसर्जन पाठ आदि का पाठन किया जाता है। कार्यक्रम में प्रमोद जैन पारस, विजय जैन, सुदीप जैन, अक्षय जैन, पारस जैन, अर्पित जैन रहे। ब्यूरो