दंपति जिनसे कार, जेवर व कैश लूटकर फरार हुए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में जहां मंगलवार को अमित शाह के पहुंचने को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वहीं बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। शहर के पास एनएच-58 हाईवे पर बदमाशों ने दिनदहाड़े दंपति से मारपीट कर नकदी व कार लूट ली। लूटपाट कर बदमाश दिल्ली की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
आज से तीन दिन प्रदेश और देश के बड़े नेता मेरठ में रहेंगे। 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की रैली है तो उससे एक दिन पहले बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री मेरठ में रहेंगे। वहीं, मंगलवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेरठ पहुंचने वाले हैं।
दिग्गज नेताओं के स्वागत के लिए जहां पुलिस-प्रशासनिक का अमला लगा हुआ है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वहीं इतने भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने मेरठ-दिल्ली हाईवे पर दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर दंपति से लूटपाट की वारदात को अंजाम दे डाला।