मेरठ----परतापुर के शताब्दी नगर के 4c की रहने वाली महिला के साथ बाइक सवार बदमाशो ने ईट मारकर महिला से ल
पश्चिमी उत्तरप्रदेश में रोजाना ही मुठभेड़ हो रही है। लेकिन आपराधिक वारदातोें पर लगाम नहीं लग पा रही है। बेखौफ बदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं। बुधवार को तीन बदमाशों ने एक महिला से लूटपाट कर ली।
महिला साहस दिखाकर बदमाशों से भिड़ गई और एक बदमाश को पकड़ लिया। जिस पर साथी बदमाशों ने ईंट मारकर महिला का सिर फोड़ दिया। इस घटना के बाद इन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया।
यह वारदात परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में हुई है। शताब्दीनगर सेक्टर 4 सी निवासी स्पोर्ट्स फैक्टरी मैनेजर राजीव कुमार की पत्नी वर्षा गाजियाबाद में कंपनी में जॉब करती हैं। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वे अपने घर लौट रही थीं। घर से करीब 200 मीटर पहले तीन बदमाशों ने वर्षा को घेरकर पर्स, चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। पर्स में दस हजार रुपये थे।