फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीण से हुई लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। ग्राम असीलपुर के पास हुई ग्रामीण से 23 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भावनपुर के कुली मानपुर निवासी जोनी उर्फ जहाज को पकड़ा है। लूटी गई रकम में से 20 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी जोनी का चालान कर कोर्ट पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने घटना की जानकारी दी। बताया कि 27 मार्च को बाबूराम बाइक से घर लौट रहे थे। असीलपुर गांव के पास वह पानी पीने के लिए एक नलकूप पर रुके। वहां पहले से दो युवक खड़े थे। बाबूराम के पानी पीकर चलने पर युवकों की नजर उसकी जेब पर पड़ी। उन्होंने बाबूराम को दबोच लिया और 23 हजार रुपये लूट लिए। बाबूराम ने बताया कि पानी पीने के लिए रुकते ही यह घटना हुई। युवकों ने उसकी जेब से सारे पैसे निकाल लिए थे। यह लूट दिनदहाड़े हुई थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने छानबीन में जोनी और तसलीम के नाम सामने लाए।
पुलिस ने सोमवार को जोनी को शाहजहांपुर नहर की पटरी मार्ग महलवाला कट के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में जोनी ने लूट की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर 20 हजार रुपये बरामद किए गए। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपी तसलीम को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें