फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के वेश में दिया था वारदात को अंजाम, पकड़े जाने पर आरोपियों ने उगला पूरा सच

Sat, 03 Aug 2019 06:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में कांवड़ियों वाले कपड़े पहनकर महिला से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने खलासी लाइन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटे गए चार मोबाइल फोन, एक पर्स, आधार कार्ड, 2250 की नकदी एवं लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। एक आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे चेन, पर्स एवं मोबाइल फोन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने खलासी लाइन स्थित सीओ कार्यालय के पास घेराबंदी की और बाइक सवार दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि तीसरा फरार हो गया। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीक्षित निवासी पारस बिहार निकट टेलीफोन एक्सचेंज सहारनपुर और आकाश निवासी मोहल्ला राजौरी गार्डन ने ही कांवड़ियों के वेश में गत 30 जुलाई को रेलवे कॉलोनी में लकड़ी के पुल के पास महिला का पर्स लूटा था। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे। दूसरे दिन रेलवे कॉलोनी से ही एक महिला के गले से चेन लूट ली थी। आरोपियों के पास से बरामद बिना नंबर की बाइक को ही लूट की वारदात में प्रयोग किया गया था। आरोपियों के पास से बाइक के अलावा लूटा गया पर्स, चार मोबाइल फोन, फटा हुआ चेक, 2250 रुपये, आधार कार्ड बरामद हुआ है। जबकि इनका साथी अक्षय निवासी ग्राम डूबर थाना गंगोह फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके चालान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की लत पूरा करने को अंजाम दी वारदात
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीक्षित एवं आकाश दोनों ही हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए थे। दोनों ने बागपत के पुरा महादेव मंदिर पर जाकर जल चढ़ाया। उसके बाद सहारनपुर पहुंचे और लूट की वारदात कर दी, यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और फुटेज निकलवाकर इनकी पहचान कराई गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की हालत में ही घटना को अंजाम देते थे एवं लूटे गए पैसों से स्मैक खरीदते थे।। फरार आरोपी अक्षय से 200 से 500 रुपये में स्मैक खरीदते हैं। 

छह वारदातों का हुआ खुलासा 
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दोनों आरोपियों ने शुक्रवार को रेलवे कॉलोनी से एक महिला से पर्स एवं मोबाइल लूटा था। शुक्रवार को ही गिल कॉलोनी से भी एक महिला का पर्स एवं मोबाइल फोन लूटा गया था। दो दिन पूर्व पंत विहार से एक महिला का पर्स एवं मोबाइल लूटा था। 21 जुलाई को भी गिल कॉलोनी से पर्स लूटा था। 20 जुलाई को इन्फेंट स्कूल के पास महिला का पर्स लूटा गया था। 18 जुलाई को हकीकत नगर में एक महिला की चेन लूटी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें