फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू कर रही परेशान, गर्मी में हाल बेहाल 

Mon, 21 May 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को तापमान जहां 40 के पास रहा वहीं दिन में लू ने भी अपना असर दिखाया। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी मौसम का मिला जुला असर बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज अभी ठीक नहीं चल रहा है। कभी आंधी और कभी तूफान और बारिश के बीच मौसम में उतार चढ़ाव आ रहा है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ गर्मी का असर भी कम नहीं हो रहा है। रविवार को दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई। दिन में लू का असर इतना था कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 41 और न्यूनतम 24 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले तीन दिन तक मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं दिखेगा। सोमवार से फिर तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने के आसार हैं। दिन में लू के थपेड़ों का भी असर बढे़गा जो शहरवासियों को परेशान करेगा। हालांकि सुबह के समय आंशिक बादल आसमान पर दिखाई देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें