कैराना लोकसभा सीट एक नजर में
यूपी के शामली की कैराना लोकसभा सीट 2019 चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 2014 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा की ओर से स्वर्गीय हुकुम सिंह ने जीत हासिल की थी। उनके निधन के बाद उपचुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह ने रालोद की प्रत्याशी तब्बसुम हसन के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। यही कारण है कि भाजपा इस सीट पर किसी भी रूप में जीत हासिल करना चाहती है और पिछली हार से सबक लेकर मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारना तय किया है।
गठबंधन की ओर से 2019 चुनाव के लिए एक बार फिर तबस्सुम हसन को टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा की ताजा सूची के मुताबिक बीजेपी ने प्रदीप चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/