फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी, बच्चों पर पड़ रही भारी, जानें क्या है माजरा

Sun, 09 Sep 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी बच्चों पर भारी पड़ रही है। क्योंकि नगर व क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की बीएलओ के रूप में डयूटी लगा दी गई है। जिस कारण शिक्षण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उधर बीएलओ डयूटी कटवाएं जाने को लेकर लगातार शिक्षक तहसील के चक्कर काटकर एसडीएम से गुहार लगा रहे है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

शिक्षकों को मिली बीएलओ ड्यूटी, अब स्कूल में बच्चों को कौन पढ़ाए

इससे प्रशासनिक अफसरों की चूक कहें या फिर लोकसभा चुनाव 2019 का दबाव। क्योंकि चुनाव होने में अभी एक साल का वक्त है, लेकिन अभी से ही प्रशासन की ओर से नगर व क्षेत्र में स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की डयूटी बीएलओ के रूप में लगा दी गयी है। हैरान करने वाली एक बात यह भी है कि कई विद्यालयों में तैनात अधिकांश शिक्षकों की डयूटी बीएलओ के रूप में लगायी गयी है।

कई विद्यालयों में तैनात सभी शिक्षकों की बीएलओ के रूप मे डयूटी लगा दी गयी है, इससे शिक्षण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हालांकि बीएलओ डयूटी कटवाएं जाने को लेकर लगातार शिक्षक तहसील पर प्रदर्शन कर एसडीएम से गुहार लगा रहे है। जब इस संबंध में एबीएसए विनोद वर्मा से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि अभी से ही प्रशासन लोकसभा चुनाव में जुट गया है। इसमें ऐसे शिक्षकों की डयूटी लगायी गयी है जो विद्यालय में एक या दो ही है। एसडीएम आशीष कुमार का कहना था कि शासनादेश पर शिक्षकों की डयूटी बीएलओ में लगायी गयी है। यदि परेशानियों बढ़ती है तो जांच कर डयूटी कटवाए दी जाएगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें