फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: मतदान कराने में भाजपा समर्थक पीछे, सपा समर्थक रहे आगे

Sat, 27 Apr 2024 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लोकसभा चुनाव में इस बार मेरठ सीट पर मतदान करने में भाजपा जनप्रतिनिधियों के बूथों पर मतदाताओं की कतारें कम दिखीं, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के बूथों पर मतदान करने वाले ज्यादा संख्या में नजर आए।
विज्ञापन
मेरठ में मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर हुए मतदान में भाजपा जनप्रतिनिधियों के बूथों पर कम और सपा के विधायकों के बूथों पर अधिक मतदान हुआ, जबकि भाजपा हाईकमान ने तो अपने सभी विधायकों, सांसदों के अलावा अन्य जन प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए थे। यहां तक की सभी विधायकों को अपनी विधानसभा में मिले मतों से अधिक वोट डलवाने का लक्ष्य दिया गया था।

विज्ञापन


भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मेरठ दक्षिणी विधानसभा के शास्त्रीनगर के चाणक्यपुरी में बनाए बूथ पर मतदान किया। उनके इस बूथ पर 60 प्रतिशत मतदान हुआ। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने थापरनगर के आर्य समाज में बनाए बूथ पर वोट डाला। यहां पर 57 प्रतिशत वोट पडे़। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने गंगा नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बूथ नंबर 406 में अपना वोट डाला, यहां पर 52 फीसदी मतदान हुआ।

मेरठ में मतदान - फोटो : अमर उजाला
शहर विधायक रफीक अंसारी ने जैदी फार्म के एपीजे स्कूल में बने बूथ पर वोट डाला, यहां पर 68 प्रतिशत मतदान हुआ है। सरधना विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ने शास्त्रीनगर की कुटी स्थित आंबेडकर भवन में मतदान किया। 

यहां पर 58 प्रतिशत मतदान हुआ। किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने किठौर में कन्या इंटर कॉलेज के बूथ पर मतदान किया। यहां पर 70 फीसदी वोट पड़े। पूर्व मंत्री हाजी याकूब ने सोहराब गेट सराय बहलीम की प्राइमरी पाठशाला में बनाए बूथ पर मतदान किया। यहां पर 62 प्रतिशत मतदान हुआ। 

यशोदा देवी(94) ने किया मतदान(बाएं) - फोटो : अमर उजाला
सीएबी इंटर कॉलेज में भाजपाई और सपा समर्थक भिड़े
सीएबी इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान शुक्रवार शाम भाजपाइयों और सपाइयों के बीच नोकझोंक हो गई। बाद में सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला भी पहुंचे। इस दौरान योगेश वर्मा पीठासीन अधिकारी से बात करने के लिए बूथ के अंदर गए। 

उन्होंने भाजपा नेताओं पर गलत तरीके से मतदान कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। इसके बाद जब योगेश वर्मा यहां से निकल गए तो एक कार्यकर्ता को भाजपाइयों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया।  
विज्ञापन

मेरठ में महिलाओं ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण, हापुड़ विधानसभा में दिलचस्प मुकाबला हुआ। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पांचों विधानसभा में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की। 
 
दोपहर को पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा और फिर शाम को मुस्लिम बहुल इलाके में कई बूथ पर मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं। इसके बावजूद भी 2019 लोकसभा का आंकड़ा पार नहीं कर पाए मतदाता। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं ने राष्ट्रवाद, रोजगार, शिक्षा, जातिवाद व तो किसी ने धर्म के मुद्दे पर मतदान किया। 

सुबह 7 बजे पांचों विधानसभा के 2042 पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। 9 बजे तक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं ने 12.66 प्रतिशत किया है, जबकि 2019 लोकसभा में सिर्फ 11 प्रतिशत मतदान हुआ था। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में 9 बजे के बाद मतदान धीमा हो गया, नतीजा मतदान प्रतिशत घटता गया। शाम को कई पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लाइन लगी मिली। 

खासतौर पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते मुस्लिम बहुल इलाके में मतदाता पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचे। शाम को कई बूथ पर मतदाता की लाइन मिली है, इसके बावजूद 2019 लोकसभा का आंकड़ा पांचों विधानसभा में 64.42 प्रतिशत रहा था। इस बार मतदान प्रतिशत 58.70 प्रतिशत पर ही रुक गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें