फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव 2019: मेरठ में योगी आदित्यनाथ और अमित शाह कार्यक्रम स्थगित

Thu, 14 Mar 2019 10:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गुरूवार को मेरठ आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। उन्हें यहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मंथन करना था। मुख्यमंत्री का तो कार्यक्रम भी जारी हो गया था। लेकिन देर रात पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह कार्यक्रम फिलहाल टल गया है।

विज्ञापन


हालांकि जल्द ही मंथन बैठक होनी है। फिलहाल 16 मार्च की चर्चा है, जो कि मेरठ के अलावा गाजियाबाद या गौतमबुद्धनगर में भी हो सकती है। अभी स्थान तय नहीं है। बुधवार को मुख्यमंत्री का आगमन कार्यक्रम आने पर प्रशासन ने तमाम तैयारियों के निर्देश जारी किए थे। यह भी चर्चा रही कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आ रहे हैं। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मंथन करेंगे।

इस बैठक में किसी सांसद या विधायक को शामिल नहीं किया जाएगा। लेकिन शाम होते-होते यह कार्यक्रम स्थगित हो गया। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा माइक्रो मैनेजमेंट स्तर पर कर रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों और निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें