बसपा + सपा
2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा को 2,35,033 और सपा को 52,765 वोट मिले थे। गठबंधन प्रत्याशी की ताकत अनुसूचित जाति, मुस्लिम और जाट बिरादरी के मतदाता हैं।
भाजपा
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 4,72,999 वोट हासिल हुए थे। परंपरागत वोटरों में पंजाबी, वैश्य सहित अन्य जातियों की हिस्सेदारी भाजपा की ताकत है। केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के साथ ही एयर स्ट्राइक के बाद बने माहौल को साधने का प्रयास होगा।
कांग्रेस
कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद और भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के बीच 2014 के लोकसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी 4,07,909 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहा था। उस चुनाव में इमरान मसूद के चचेरे भाई शाजान मसूद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे।