फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: पश्चिम की नब्ज टटोलने मेरठ आएंगे संघ प्रमुख, कार्यकर्ताओं के साथ होगा गहन मंथन

Tue, 05 Feb 2019 05:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
संघ प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा की पहले जैसी लहर नजर नहीं आ रही है। ऊपर से उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन ने रही सही कसर पूरी कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश जो कि भाजपा का गढ़ माना जाता है, वहां भी इस बार स्थिति सामान्य नहीं है। ऐसे में सभी का फोकस पश्चिमी क्षेत्र पर है। पश्चिमी क्षेत्र के चुनाव को साधने के लिए संघ प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत दो दिन गाजियाबाद में मंथन करेंगे। 

विज्ञापन


डॉ. मोहनराव भागवत 8 फरवरी को गाजियाबाद आ रहे हैं और 10 फरवरी की सुबह तक वहां रहेंगे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान वह भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के नेताओं सहित पश्चिम के कद्दावर नेताओं से चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। उनका गाजियाबाद प्रवास पश्चिम की चुनाव रणनीति के लिए अहम माना जा रहा है। हालांकि संघ परिवार डॉ. मोहनराव भागवत के आगमन को संघ के कार्यक्रमों से ही जोड़कर बता रहा है, लेकिन कहानी कुछ और ही है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इस दौरान वह पश्चिमी क्षेत्र के चुनावी गणित और रणनीति पर मंथन करने के बाद 10 फरवरी को ही मेरठ आकर संघ नेताओं से विचार विमर्श करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें