लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है। इसके चलते नामांकन कराने के लिए मारामारी रहेगी। सहारनपुर में गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान और भाजपा के उम्मीदवार राघव लखनपाल शर्मा सहित 14 प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा कराएंगे। अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद, आप के प्रत्याशी योगेश दहिया, अखंड भारत विकास पार्टी के सरदार अवतार सिंह और निर्दलीय अमर बहादुर ने अपने नामांकन जमा कराए हैं।
इनके अलावा पहले नामांकन जमा करा चुके प्रत्याशियों में से भी कोई अपने नामांकन पत्र का दूसरा सेट भी जमा करा सकता है। 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीद रखे हैं। प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए 18 मार्च से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच का कार्य 26 मार्च को होगा। जबकि नाम वापसी के लिए आखिरी तारीख 28 मार्च रखी गई है। जनपद में मतदान प्रथम चरण में 11 अप्रैल को होना है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/