फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: लाठी और गोलियों का हिसाब आपका एक-एक वोट करेगा: जयंत चौधरी

Tue, 09 Apr 2019 12:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रालोद नेता और बागपत लोकसभा प्रत्याशी जयंत चौधरी ने कहा कि देवबंद की पावन भूमि से गठबंधन की रैली ने पूरे देश की आंखें खोलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मेरठ में भी वीरों की भूमि से भी जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने जनता से सीधा संवाद करते हुए आंखें बंद करने की अपील की तो मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि आप आंखें खुली रखो। आंख बंद कर उन्होंने जनता से बाबा साहेब आंबेडकर, चौधरी चरण सिंह, रामनोहर लोहिया को याद करने की अपील की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि मोदी ‘सराब’ के नशे में हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति और जाटों को साधते हुए भाईचारे का पाठ पढ़ाया तो मुस्लिमों को भी पुराने गठबंधन की याद दिलाई। उन्होंने मंच से एकजुटता की अपील करते हुए गठबंधन की जीत सुनिश्चित बताते हुए रालोद कार्यकर्ताओं से मेरठ में हाजी याकूब कुरैशी और बिजनौर में मलूक नागर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

किसान और बहादुर जवानों के लिए करें वोट
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने किसानों का शोषण किया। राजघाट पर किसान लेटा हुआ था। इस सरकार ने किसान की छाती पर लाठी मारी और बहादुर जवानों ने गोली झेली। एक-एक लाठी और एक-एक गोली का जवाब आपको 11 अप्रैल को एक-एक वोट से देना होगा। आज तक कभी भी चौधरी चरण सिंह, अजित सिंह और मैंने जाति सूचक शब्द का उपयोग नहीं किया लेकिन प्रधानमंत्री जी जाति सूचक शब्द का उपयोग करते हैं। उन्होंने जनता से चौधरी अजित सिंह का ध्यान रखने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें