फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: जयंत चौधरी का भाजपा पर पलटवार, पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी

Mon, 08 Apr 2019 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में रैली के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती और जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में गठबंधन की रैली के दौरान रालोद नेता और बागपत प्रत्याशी जयंत चौधरी ने मंच से भाजपा पर तीखे वार किए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के सराब वाले बयान पर पलटवार करते हुए विवादित टिप्पणी कर डाली। 

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने मंच से कहा कि मोदी 'सराब' के नशे में है। उन सत्ता का नशा ऐसा चढ़ा है कि वह ये नशा सुबह भी करते हैं, दोपहर भी करते हैं और शाम को दो बार करते हैं। 
 
जयंत चौधरी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर राम मनोहर लोहिया चौधरी चरण सिंह का नाम लेते हुए बताया कि उन्होंने हमेशा इमानदारी की राजनीति की है। उन्होंने एक तरफ जहां दलितों को और जाटों को भाईचारे का पाठ पढ़ाया तो मुस्लिमों को भी पुराने गठबंधन की याद दिलाई। 
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा भाजपा ने जातिवाद, संप्रदायवाद, बंटवारा कर राजनीति करने का काम किया है। हम सत्ता से दूर हुए लेकिन अब हमें एक होना है। इसके लिए सब को एकजुटता से पूरा काम करना होगा। 

जयंत चौधरी ने गठबंधन की जीत सुनिश्चित बताते हुए रालोद कार्यकर्ताओं से मेरठ में हाजी याकूब कुरैशी और बिजनौर में मलूक नागर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें