कांग्रेस के नए प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल
जाहिर है कांग्रेस ने हरेंद्र अग्रवाल को प्रत्याशी बनाकर बीजेपी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा की ओर से इस सीट पर वैश्य समाज के ही राजेंद्र अग्रवाल की दावेदारी जताई जा रही है। ऐसे में दोनों पार्टियों से वैश्य समाज के उम्मीदवारों की टक्कर का फायदा कहीं न कहीं सपा-बसपा यानि गठबंधन को हो सकता है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के नए प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल स्वतंत्रता सेनानी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के पुत्र हैं। वह मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं और लंबे समय से मेरठ में रह रहे हैं। प्रत्याशी बनाए जाने पर उनका कहना है कि वह जनता के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।