भले ही नए वोटर एक लाख बने हों, पर इनमें ऐसे युवा भी हैं, जो पहले वोट डाल चुके हैं। उनका वोट कट गया था, जो दोबारा बना है। आधे युवा ऐसे हैं, जिनका वोट पहली बार बना है।
सभी आठ सीटों पर युवा तैयार
बिजनौर सीट पर एक लाख से ज्यादा नए वोटर बने हैं, जिनमें लगभग 40 हजार युवाओं ने 18 साल पूरे होने पर नया वोट बनवाया है। नगीना में भी लगभग 45 हजार नए वोटर शामिल हुए हैं। सहारनपुर में भी यह संख्या 50 हजार के पार है।
मुजफ्फरनगर तथा कैराना में 50-50 हजार नया यूथ वोट डालने को आतुर है। बागपत में यह संख्या 30 हजार के पार है। गाजियाबाद में 80 हजार और गौतमबुद्धनगर में 60 हजार के पार नया युवा वोट डाल सकेगा।