कांग्रेस कार्यकर्ता भी है जोश में
कांग्रेस में प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पश्चिमी यूपी प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। सहारनपुर क्षेत्र में आ रहीं पांच विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के यहां मजबूत प्रत्याशी के उतारे जाने की चर्चा हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देने वाले इमरान मसूद की दावेदारी तो है ही, मुकेश चौधरी और पूर्व एमएलसी गजे सिंह भी ताल ठोंकने तैयारी करते नजर आ रहे हैं।
भाजपा एससी, एसटी मतदाताओं में सेंधमारी की कोशिश में
बसपा को झटका देने में भाजपा भी पूरी तैयारी में है। इस समय न सिर्फ भाजपा सत्ता में है, बल्कि सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में से देवबंद और रामपुर मनिहारन सीट पर भाजपा का ही कब्जा है। जबकि लोकसभा सीट भी अभी भाजपा के पास है। भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के लिए रिपोर्ट दर्ज करने से पहले जांच करने के कोर्ट के निर्णय के बाद कानून बनाकर अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं में सेंधमारी करने का प्रयास किया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/