मेरठ के किनौनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज यानी बुधवार को होने वाली जनसभा को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। होटल ब्रावुरा और किनौनी में फोर्स लगा दी गई है। अर्धसैनिक बल समेत करीब 1700 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
बागपत लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह के समर्थन में यह जनसभा किनौनी शुगर मिल के बराबर स्थित शहीद मैदान में रखी गई है। भाजपा विधायक जितेंद्र सतवई ने जनसभा स्थल पर पुलिस अफसरों के साथ जानकारी ली। एसएसपी ने सभी एडिशनल एसपी और सीओ के साथ मीटिंग की। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि दो एसपी, चार एडिशनल एसपी, 12 सीओ, और 1200 पुलिसकर्मी, पांच कंपनी अर्धसैनिक बल और पीएसी लगाई गई है। ब्रावुरा होटल पर एसपी सिटी, तीन सीओ समेत 500 पुलिसकर्मी लगाए हैं। जनसभा स्थल पर एसपी क्राइम बीपी अशोक और एसपी देहात अविनाश पांडेय को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुमति में फंस गया था पेंच
जनसभा के लिए आयोजकों ने शहीद राजेंद्र सिंह स्मारक मैदान को चिन्ह्ति कर तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन जब अनुमति के लिए आवेदन किया तो इस मैदान का गांव में प्रचलित नाम जूनियर हाईस्कूल मैदान लिख दिया। इस पर प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया। क्योंकि आचार संहिता के तहत किसी भी सरकारी परिसर में चुनावी गतिविधि संचालित नहीं हो सकती है। इससे आयोजकों के होश उड़ गए। बाद में मामला पता चलने पर दूसरा आवेदन किया, जिस पर अनुमति जारी की गई।
रामराज में हैलीपैड का काम शुरू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अप्रैल को बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की मीरापुर विधानसभा के रामराज स्थित मॉडर्न इंटर कालेज मैदान पर जनसभा करेंगे। मंगलवार को मैदान मंच और हैलीपेड बनाने का काम शुरू हो गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/