सूत्रों के अनुसार अनामिका का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगी। उन्हें लग रहा था कि पार्टी मोदी के समर्थन में चुनाव लड़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले चरण के नामांकन शुरू हुए तो अनामिका ने पार्टी प्रमुख के सामने मोदी के विरुद्ध चुनाव न लड़ने की बात कही। इस पर शिवपाल यादव ने डॉ नासिर अली को नए उम्मीदवार के रूप में टिकट थमा दिया।
डॉ नासिर पेशे से एक चिकित्सक हैं। हालांकि उनकी प्रसिद्धि अनामिका अंबर जैसी नहीं है लेकिन पार्टी का मानना है कि इससे मुस्लिम वोटों को उन्हें पूरा फायदा मिलेगा। वहीं अनामिका अंबर का कहना है कि वह शिवपाल यादव के लिए पार्टी को समर्थन देंगी और प्रचार भी करेंगी।
उधर, इस सीट पर कांग्रेस ने हरेंद्र अग्रवाल को टिकट दिया है। भाजपा से राजेंद्र अग्रवाल को फिर से चुनाव मैदान में उतारे जाने की चर्चा है। जल्द ही इस पर से पर्दा उठ जाएगा।