उधर, मुजफ्फरनगर रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर लड़ रहे हैं। सामने भाजपा के संजीव बालियान है। दोनों की ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अजित सिंह बागपत को छोड़कर मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं और एग्जिट पोल तक यहां कांटे की टक्कर और बेहद नजीदीकी मुकाबला बता रहे हैं।
कैराना में गठबंधन प्रत्याशी बेगम तब्बसुम और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस यहां भी वोट काटने की स्थिति में ही रही है। बिजनौर सीट पर मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर और भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेन्द्र के बीच सीधा है। यहां से नसीमुद्द्दीन सिद्दीकी चुनाव लड़े हैं, पर केवल वोट काटने की स्थिति में ही रहे हैं। मुख्य मुकाबले से बाहर है। बागपत में बीजेपी से वर्तमान सांसद सत्यपाल सिंह और रालोद से जयंत चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। यहां दोनों की ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
गाजियाबाद में मुकाबला जनरल वीके सिंह बनाम सपा के सुरेश बंसल के बीच है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने चुनाव लड़ा है और आमने सामने के दोनों योद्घाओं की हार जीत का परिणाम उन्हें मिले वोटों पर निर्भर करेगा। गौतबुद्घनगर में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा तथा गठबंधन प्रत्याशी सतबीर नागर के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद सिंह चौहान यहां भी वोट काटने की स्थिति में हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/