फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम की 8 सीटों पर मतदान आज, 96 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Thu, 11 Apr 2019 01:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मतदान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आठ संसदीय सीटों के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। लगभग 1.53 करोड़ मतदाता 96 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। जिन सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।

विज्ञापन

 
मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आयोग के प्रेक्षकों के साथ-साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान पर नजर रखेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एल. वेंकटेश्वर लू ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम तक मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। संवेदनशील अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कुल 3176 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। 

पहले चरण के चुनाव में मतदाता जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला करेंगे, उनमें सहारनपुर में भाजपा से राघव लखनपाल, गठबंधन से फजलुर्रहमान और कांग्रेस से इमरान मसूद चुनावी रण में ताल ठोंक रहे हैं। बागपत से भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, गठबंधन में रालोद महासचिव से जयंत चौधरी मैदान में हैं। मुजफ्फरनगर से रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, भाजपा के संजीव बालियान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कैराना से गठबंधन उम्मीदवार तब्बसुम बेगम, भाजपा से प्रदीप चौधरी और कांग्रेस से हरेन्द्र मलिक के बीच मुकाबला है। बिजनौर में भाजपा से कुंवर भारतेन्द्र, गठबंधन से मलूक नागर तथा कांग्रेस से पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी मैदान में हैं। वहीं मेरठ से भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र अग्रवाल, बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी और कांग्रेस से हरेन्द्र अग्रवाल चुनावी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें