बागपत लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने रालोद के जयंत चौधरी को 14 हजार वोटों से हरा दिया है।
बागपत लोकसभा सीट कुल मत- 1021731
भाजपा सत्यपाल सिंह-- 509854
रालोद जयंत चौधरी--- 495452
वहीं मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल ने बसपा के याकूब कुरैशी को 4729 वोटों से हरा दिया है।
मेरठ लोकसभा सीट पर कुल मत- 1212076
भाजपा राजेंद्र अग्रवाल-- 582976
बसपा याकूब कुरैशी--- 580597
कांग्रेस हरेंद्र अग्रवाल-- 34301
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल ने बसपा के याकूब कुरैशी को 4729 वोटों से हरा दिया है।
मेरठ लोकसभा सीट पर कुल मत- 1212076
भाजपा राजेंद्र अग्रवाल-- 582976
बसपा याकूब कुरैशी--- 580597
कांग्रेस हरेंद्र अग्रवाल-- 34301
बागपत में दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। एक बार फिर से 2079 वोट से जयंत चौधरी आगे हो गए हैं। वहीं बागपत में तेज हवा, बारिश के बीच जयंत चौधरी मतगणना स्थल पर आए, कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस लौट गए हैं।
बागपत में जयंत चौधरी अब पीछे चल रहे हैं। बागपत में सबसे तगड़ा मुकाबला चल रहा है। यहां, 2457 वोट से सत्यपाल आगे चल रहे हैं।
मेरठ में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल की जीत के बाद सड़क पर जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। समर्थक डांस कर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी 106016 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां गठबंधन प्रत्याशी तब्बसुम हसन रेस से बाहर हो चुकी हैं।
बागपत
जयंत चौधरी 382208
सत्यपाल सिंह 382156
जयंत 52 वोट से आगे
मेरठ में 11 हज़ार वोट से राजेंद्र अग्रवाल आगे।
बागपत में सत्यपाल सिंह 98 वोट से आगे
कैराना लोकसभा 16 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी 49 611 मतों से आगे
बिजनौर में कांटे का मुकाबला
भाजपा 184244
बसपा 18217
कांग्रेस 9921
भाजपा मात्र 27 वोटों से आगे
बिजनौर लोकसभा सीट पर बसपा व भाजपा में बहुत कांटे का मुकाबला चल रहा है। कभी भाजपा तो कभी बसपा एक से डेढ़ हजार वोटों से आगे हो जाते हैं। कांटे के इस मुकाबले में दोनों प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की सांसें अटकी हुई हैं। इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को जनता ने खारिज कर दिया है। नसीमुद्दीन अभी तक दस हजार वोटों का आंकड़ा नहीं पकड़ सके हैं।
वहीं नगीना सीट पर बसपा प्रत्याशी गिरिश्चंद की जीत पक्की मानी जा रही है। वे भाजपा के सांसद यशवंत सिंह से करीब डेढ़ लाख वोटों से आगे हैं। गिरिश्चंद का वोटों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उनके समर्थक तीन लाख वोटों से जीतने का दावा कर रहे हैं। नगीना में भी वोटरों ने कांग्रेस प्रत्याशी ओमवती को पसंद नहीं किया है। ओमवती को अब तक करीब 16 हजार वोट मिले हैं।
सहारनपुर -11वां राउंड
कांग्रेस इमरान -- 101313
बसपा फजलुर्रहमान-- 200886
भाजपा राघव लखनपाल -- 170968
12 वां राउंड
कांग्रेस इमरान -- 108998
बसपा फजलुर्रहमान-- 218135
भाजपा राघव लखनपाल-- 188598
13 वां राउंड
कांग्रेस इमरान -- 116415
बसपा फजलुर्रहमान -- 237326
भाजपा राघव लखनपाल--205401
मुज़फ्फरनगर-14वां राउंड
अजित सिंह-306920
संजीव बालियान-311339
संजीव बालियान 4419 मतो से आगे
हाजी याकूब कुरैशी ग्यारह हजार वोटों से आगे
मुज़फ्फरनगर-1 3 वा राउंड
अजित सिंह-310201
संजीव बालियान-317104
मेरठ में मुकाबला बेहद दिलचस्प, देखें क्या है ताजा स्थिति-
| राउंड | राजेंद्र अग्रवाल-भाजपा | हाजी याकूब कुरैशी -बसपा | हरेंद्र अग्रवाल-कांग्रेस |
| 1 | 20219 | 21781 | 1198 |
| 2 | 40432 | 40646 | 2263 |
| 3 | 67637 | 56045 | 3546 |
| 4 | 91302 | 73354 | 4591 |
| 5 | 116672 | 88307 | 5989 |
| 6 | 335802 | 350010 | 19634 |
मेरठ में 11वें राउंड के बाद बसपा से हाजी याकूब 11000 से आगे चल रहे हैं।
कुल-467786
याकूब -223303
राजेन्द्र -225407
राजेन्द्र लीड -2104 मात्र
कैराना लोकसभा राउंड चार
प्रदीप भाजपा 83304
तबस्सुम सपा 78 637
हरेंद्र कांग्रेस 9457
कैराना लोकसभा सीट पर चार राउंड की मतगणना में अब तक 548 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है।
सहारनपुर सातवां राउंड
कांग्रेस इमरान - 71758
बसपा फजलुर्रहमान - 133462
भाजपा राघव लखनपाल - 95600
बागपत
जयंत चौधरी 108300
सत्यपाल सिंह 116361
बीजेपी 8061 वोट से आगे
मोदीनगर में 14वें राउंड के बाद सत्यपाल सिंह 38034 मतों से आगे।
सत्यपाल सिंह 71638
जयंत चौधरी 33604
अब तक का अपडेट -सहारनपुर
-- पहला राउंड
कांग्रेस इमरान - 12534
बसपा फजलुर्रहमान-17407
भाजपा राघव लखनपाल -12161
दूसरा राउंड
कांग्रेस इमरान -23058
बसपा फजलुर्रहमान- 33996
भाजपा राघव लखनपाल-26563
तीसरा राउंड
कांग्रेस इमरान -34485
बसपा फजलुर्रहमान - 53570
भाजपा राघव लखनपाल-39524
- चौथा राउंड
कांग्रेस इमरान - 45626
बसपा फजलुर्रहमान - 76457
भाजपा राघव लखनपाल - 52211
मुजफ्फरनगर में अजित सिंह ने बनाई बढ़त
मुज़फ्फरनगर -चौथा राउंड
संजीव बालियान--85577
अजित सिंह----89664
अजित सिंह 4087 मतो से आगे
मेरठ में पहले राउंड की स्थिति विधानसभा वार
किठौर विधानसभा-
टोटल 9586
बसपा 6333
बीजेपी 2995
मेरठ सिटी विधानसभा
टोटल-6867
बसपा 6486
बीजेपी 264।
दक्षिण विधानसभा-
टोटल 9626
बसपा 4099,
बीजेपी 5135
तीनो विधानसभा में टोटल काउंटिंग 26079
बसपा 16918,
बीजेपी 8394।
पहले राउंड में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हाजी याकूब कुरैशी 8524 वोट से आगे
मुज़फ्फरनगर-दूसरा राउंड
संजीव बालियान-22420, अजित सिंह-25577
मुज़फ्फरनगर में चौधरी अजित सिंह मतगणना स्थल से वापस लौट गए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से किया इनकार। कैराना लोकसभा सीट निर्वाचन आयोग के रुझान के अनुसार दूसरे राउंड में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन भाजपा के प्रदीप चौधरी करीब 3400 मतों से आगे चल रहीं हैं।
प्रशासन द्वारा अधिकृत रूप से दी गई पहले राउंड की मतगणना के अनुसार
प्रदीप कुमार, बीजेपी 22186
तबस्सुम, हसन सपा 20098
हरेंद्र मलिक, कांग्रेस 3532
बागपत -ताजा ट्रेंड
जयंत चौधरी -27291
सत्यपाल सिंह -23200
लोकसभा में बीजेपी अब तक 4091 वोट से आगे।
मेरठ- पहला राउंड फाइनल
कुल मत - 43743
याकूब - 21781
राजेन्द्र - 20219
हरेंद्र अग्रवाल- 1198
छपरौली विधानसभा की मतगणना के दूसरे राउंड में जयंत चौधरी 705 वोट से फिर से आगे हो गए हैं। हापुड़ में दो राउंड के बाद बीजेपी छह हजार से आगे चल रही है।
सहारनपुर तीसरा राउंड का ट्रेंड इस प्रकार है-
कांग्रेस - 23488
बसपा -31126
भाजपा - 21432
सहारनपुर चौथे राउंड का ट्रेंड इस प्रकार है-
कांग्रेस -24462
बसपा -42598
भाजपा -32109
कैराना लोकसभा पर भी मुकाबला रोचक है। इस सीट पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी करीब 2000 वोटों से आगे लेकिन दूसरे राउंड में तबस्सुम हसन करीब 2050 वोटों से आगे हो गईं। दो राउंड खत्म होने के बाद दोनों प्रत्याशी लगभग बराबर चल रहे हैं। प्रशासन ने हालांकि अधिकृत रूप से अभी घोषणा नहीं की है।
मेरठ में तीन विधानसभा किठौर, शहर और दक्षिण में दो राउंड में हाजी याकूब 8500 से आगे चल रहे हैं।
पहला राउंड
हापुड़
याकूब-2719
राजेन्द्र-5835
हरेंद्र-440
कैंट
याकूब-2144
राजेन्द्र-5999
हरेंद्र-305
यूपी के बिजनौर लोकसभा सीट से भाजपा, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी कर रहे अपनी अपनी जीत के दावे। सभी को जीत का पूरा भरोसा है। बिजनौर सीट से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर ने कहा कि वे कम से कम 50 हजार वोट से जीतेंगे।
गौतमबुद्ध नगर सीट पर बीजेपी के महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं खास बात यह है कि अमेठी में राहुल गांधी स्पीड पकड़ रहे हैं। मेरठ की बात करें तो यहां भी राजेंद्र अग्रवाल बीजेपी से और हाजी याकूब कुरैशी दोनों ही अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
मेरठ में मतगणना व्यवस्था से नाखुश दिखे कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल। बोले-आरओ टेबल के पास एजेंट को बैठने से किया जा रहा मना। जाली के बाहर भेजा जा रहा है। चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत।
बिजनौर में मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। यहां भी मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
सत्ता की कुंजी अपने पास रखने वाले यूपी में भी खास तौर से पश्चिमी उप्र की सीटों का सरताज कौन बनेगा, यह फैसला आज हो जाएगा। इन सभी सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा है। यह तो साफ है कि पश्चिमी यूपी की सभी सीटों पर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है।
इन सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। हालांकि इन सीटों में से किसी भी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीत का वरण करते नहीं दिख रहे हैं पर अधिकतर सीट पर कांग्रेस इस भूमिका में है कि आमने सामने के दिग्गजों का परिणाम प्रभावित कर दे।
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से दो बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल मैदान में उतरे हैं। उनके लिए हैट्रिक लगाने की चुनौती है तो सामने गठबंधन से हाजी याकूब कुरैशी बसपा के चुनाव चिह्न से मैदान में हैं। हालांकि इस बार राह मुश्किल है। कांग्रेस से हरेन्द्र अग्रवाल चुनाव लड़ें है पर उन्हें मुकाबले से बाहर ही माना जा रहा है।
आपको बता दें कि आज देश भर में कुल 856 काउंटरों पर वोटों की गिनती होनी है। जहां विभिन्न लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।
सहारनपुर लोकसभा सीट
सहारनपुर में भाजपा से राघव लखनपाल फिर से चुनावी मैदान में हैं। अपनी सीट को बचाने की चुनौती उनके सामने है। उनका कड़ा मुकाबला गठबंधन से फजलुर्रहमान से है। टक्कर आमने सामने की है पर इस रण के तीसरे सूरमा कांग्रेस के इमरान मसूद हैं।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट
उधर, मुजफ्फरनगर रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर लड़ रहे हैं। सामने भाजपा के संजीव बालियान है। दोनों की ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
कैराना लोकसभा सीट
कैराना में गठबंधन प्रत्याशी बेगम तब्बसुम और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस यहां भी वोट काटने की स्थिति में ही रही है। बिजनौर सीट पर मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर और भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेन्द्र के बीच सीधा है। यहां से नसीमुद्द्दीन सिद्दीकी चुनाव लड़े हैं, पर केवल वोट काटने की स्थिति में ही रहे हैं। मुख्य मुकाबले से बाहर है।
बागपत लोकसभा सीट
बागपत में बीजेपी से वर्तमान सांसद सत्यपाल सिंह और रालोद से जयंत चौधरी के बीच सीधा मुकाबला है। यहां दोनों की ही प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
गाजियाबाद लोकसभा सीट
गाजियाबाद में मुकाबला जनरल वीके सिंह बनाम सपा के सुरेश बंसल के बीच है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने चुनाव लड़ा है और आमने सामने के दोनों योद्घाओं की हार जीत का परिणाम उन्हें मिले वोटों पर निर्भर करेगा।