पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर कल यानी 11 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान केंद्रों पर जहां सुचारु रूप से मतदान की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं बुधवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाने लगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर्मचारी अपने अपने केंद्रों पर रवाना हो गए। देखें ये तस्वीरें: -
विज्ञापन
2 of 12
पोलिंग सामग्री लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के विक्टोरिया पार्क में शांति यज्ञ के बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हुईं। पार्क में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री दी गई जिसे लेकर मतदान अधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्रों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
3 of 12
पोलिंग सामग्री के लिए जमा कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह 7:30 बजे से मतदान अधिकारी विक्टोरिया पार्क पहुंचने शुरू हो गए। यहां से चुनाव सामग्री लेकर 1198 मतदान स्थल पर पहुंचने का क्रम शुरू हुआ। जिले की सात विधानसभा सीटों पर 2,740 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 10,940 मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है।
4 of 12
विक्टोरिया पार्क में मौजूद मतदान अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पोलिंग पार्टियों की रवानगी की वजह से विक्टोरिया पार्क के आस पास साकेत और कचहरी पुल के इलाके में भयंकर जाम लग गया। लोगों की आवाजाही भी इससे प्रभावित हुई।
विज्ञापन
5 of 12
जाम लगने की वजह से सीढ़ी पर चढ़कर विक्टोरिया पार्क में पहुंची महिला कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विक्टोरिया पार्क के मुख्य द्वार के बाहर लगे भीषण जाम की वजह से कुछ महिला कर्मचारी दीवार पर सीढी लगाकर अंदर पहुंचीं।
विज्ञापन
6 of 12
पोलिंग निर्वाचन सामग्री वितरण के दौरान मौजूद अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मेरठ-हापुड़ लोकसभा की ईवीएम भी वितरित की गई। इस दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक और मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखोरी, सीएमओ रामकुमार मौज़ूद हैं।
विज्ञापन
7 of 12
वितरण स्थल पर व्यवस्था बनाते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन सामग्री लेने के लिए बुध सुबह से ही पश्चिमी यूपी के अलग अलग जिलों में मतदान अधिकारियों का भारी संख्या में आना शुरू हो गया। व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
8 of 12
निर्वाचन सामग्री लेने पहुंचा कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन सामग्री लेने पहुंचा कर्मचारी अपने बच्चे के साथ।
9 of 12
पोलिंग के लिए निकलता बुजुर्ग कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कई उम्रदराज कर्मचारी भी निर्वाचन सामग्री लेने पहुंचे हैं।
10 of 12
पोलिंग के लिए निकलती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी और जाम की समस्या के जूझते हुए कई महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ पोलिंग के लिए निकलती दिखीं।
11 of 12
सहारनपुर में पोलिंग के लिए निकलता मतदान अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में पोलिंग सामग्री को लेने के लिए मतदान अधिकारियों का सुबह से ही आना शुरू हो गया। सभी समय से अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने की जल्दी में नजर आए।