फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण का मतदान संपन्न, जानें- पश्चिम यूपी में कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

Thu, 11 Apr 2019 08:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आठ संसदीय सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ। मेरठ लोकसभा सीट पर 63 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में ज्यादा उत्साह नजर आया, जिसमें सबसे ज्यादा किठौर विधानसभा में करीब 70 प्रतिशत वोटिंग हुई। कैंट विधानसभा में मतदान 60 प्रतिशत के आसपास रहा। वोटों का ध्रुवीकरण साफ नजर आया। बसपा प्रत्याशी के पक्ष में जहां मुस्लिम-अनुसूचित जाति के वोट एकजुट दिखे, तो बाकी हिंदू मत भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट नजर आए। आमने सामने की टक्कर में मुकाबला कांटे का हो गया है। हालांकि कांग्रेस जरूर कुछ जगह भाजपा और गठबंधन के वोट काटती नजर आई। लोकसभा चुनाव 2014 में मतदान प्रतिशत 63.11 रहा था, जबकि 2009 में केवल 48.23 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक 63.69 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में 34 स्थानों पर ईवीएम नहीं चलने के कारण करीब 20-25 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। इन स्थानों पर ईवीएम बदली गई। चरथावल के नंगला राई में एक युवक के भारत विरोधी नारे लगाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। 

वहीं खतौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा और शहर विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान का रुझान रहा। भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर रही। रतनपुरी के गांव टोडा में शाम चार बजे वोट डालने के बाद दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट के साथ पथराव हुआ, जिसमें दो युवक घायल हुए। सुजडू में फर्जी वोट डालने को लेकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने चेहरा और आईडी देखे बिना वोट डलवाने का आरोप मतदान कर्मियों पर लगाया और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। 
विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट पर गुरुवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण हुआ। शाम छह बजे तक कुल 62.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। कांधला क्षेत्र के रसूलपुर गुजरान गांव सुबह करीब सवा 11 बजे बिना आईडी मतदान करने से रोकने पर गुस्साई भीड़ मतदान केंद्र के अंदर घुस गई और पथराव कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए बीएसएफ ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर भीड़ को खदेड़ा। बाद में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीठासीन अधिकारी के अनुसार इस वजह से करीब सवा घंटे मतदान रुका रहा। इससे पूर्व सुबह कांधला, थानाभवन क्षेत्रों में कुछ जगह वोटिंग मशीन खराब होने पर लोगों ने हंगामा भी किया।

सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीट और कैराना लोकसभा की दो विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ। सुबह ईवीएम शुरू होने में देरी के कारण मतदान की रफ्तार धीमी रही। इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। शाम छह बजे तक 70.68 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 2014 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत कम है, क्योंकि 2014 के चुनाव में सहारनपुर जनपद का मतदान 74.97 प्रतिशत रहा था। मतदान के दौरान मतदाता पर्ची न मिलने, मतदाता सूची से नाम कटने के अलावा फर्जी मतदान की कोशिश को लेकर भी कई जगह विवाद हुए।

कड़ी धूप के बावजूद जिले के मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। बागपत में शाम छह बजे तक 63.90 फीसदी वोट पड़े। ईवीएम की खराबी परेशानी का कारण बनीं रही। कई जगह एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। जैन इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब हो जाने के कारण मतदाताओं ने बागपत कोतवाली में हंगामा किया। इसके बाद मशीन सही कराई गई। बालैनी क्षेत्र के मवी में पीठासीन अधिकारी पर भाजपा के पक्ष में वोट कराने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया। इसके बाद डीएम पवन कुमार ने पीठासीन अधिकारी को हटा दिया। रमाला सर्किल में चेकिंग पर निकले सीओ अनुज चौधरी को सिपाही ड्यूटी से गैरहाजिर मिला। सीओ और सिपाही के बीच झड़प हुई। सिपाही के खिलाफ छपरौली थाने में तस्करा डाला गया है। सिपाही ने सीओ पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया। बागपत के पुराना कसबे में बूथ के बाहर हंगामा हुआ। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिसबल के साथ पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। 

बिजनौर लोकसभा सीट पर शाम छह बजे तक 65.40 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के लिए केंद्रों पर ज्यादा लंबी लाइन दिखाई नहीं दी। इसके बाद भी मतदाताओं के दिन भर आने से वोट प्रतिशत बढ़ता रहा। पिछले लोकसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा सीट पर 67.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत कम रहने के कयास लगाए जा रहे हैं। सुबह मतदान शुरू होने के समय कुछ जगह से ईवीएम खराब होने की शिकायतें आई, जिन्हें बदलवा दिया गया।

इन सीटों पर कुल- 63.84 फीसदी मतदान हुआ।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई आर्य समाज स्कूल, बुढ़ाना गेट पर मतदान करने पहुंचे। सहारनपुर छुटमल में मतदान केंद्र पर भारी संख्या में लोग मतदान करने पहुंचे।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल परिवार के साथ मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एफ ब्लॉक, कुटी चौराहा पर बने बूथ पर मतदान करने पहुंचे। बागपत व रटौल में कई जगह ईवीएम में खराबी आई, यहां मतदान देरी से शुरू हो सका।  

आरजी कॉलेज में ईवीएम खराब, मतदाताओं ने किया हंगामा। बिजनौर में मतदान शुरू हुआ। कालागढ में बूथ संख्या 82 पर ईवीएम चालू न होने पर मतदान में देरी हो रही है। चुनाव शुरू होते ही मेरठ देहात के जानी मे बूथ नंबर 337 की ईएमवी खराब हो गई।

बागपत के आदर्श नगला के बूथ नंबर 67 पर ईवीएम मशीन खराब हुई। मेरठ में बूथ न. 146 विधानसभा 49 पर विकासपुरी में 35 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। ईवीएम मशीन  खराब होने के कारण पोलिंग में देर हुई।
मुज़फ्फरनगर जिले में सुबह ईवीएम खराब होने से कई स्थानों पर देरी से शुरू हुआ मतदान।
खेड़ामस्तान में 1 वोटिंग मशीन 20 मिनट रही खराब।
गांव करहेड़ा में 15 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ।
खतौली प्राथमिक विद्यालय ढाकन चौक पर बूथ संख्या 320 की विविपेठ मशीन खराब होने के कारण लगी लंबी लाइन। 
जानसठ खंड विकास कार्यालय पर बुथ संख्या  52 व 54 मशीन खराब होने के 40 मिनट बाद शुरु हुई।
तितावी अमीर नगर बूथ न 145 की मशीन खराब, कुल मतदान है 50 दिखा रही है 100।
तितावी सैदपुरा खुर्द में मशीन खराब चलते ही बूथ न 46 की हुई खराब एक घंटे बाद हुई ठीक।
बुढाना में खराब ईवीएम के चलते 8:15 बजे लगभग एक घंटा देरी से हुआ मतदान ।

शामली के चौसाना में पोलिंग बूथ पर भारी संख्या में मतदाता मतदान करने पहुंच रहे हैं। मेरठ में केवीएसएस स्कूल के 73, 74 संख्या बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित हुआ। 
किठौर विधानसभा के बिजौली के बूथ संख्या 46 की वोटिंग मशीन खराब होने से मतदान में रुकावट आई। बिजनौर आर्य समाज मंदिर में बूथ नंबर 264, 265, 276 पर लगभग 45 मिनट के बाद मतदान शुरू हुआ। ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ था। 
 

मेरठ में सेंट जोसेफ में 60,62 में ईवीएम खराब हुई। एआरओ कमलेश गोयल ने बताया कि मेरठ दक्षिण क्षेत्र में भी कई बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट बदली गई। कंकरखेडा सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बूथ नम्बर 106 पर एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। मेरठ दक्षिण के छह बूथों पर वीवीपेट बदली गईं। सहारनपुर भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल ने भी डाला वोट।

मेरठ में बूथ संख्या 47 आनंदपुरी में सुबह नहीं हो पाया मतदान। ईवीएम खराब 20 मिनट तक रुका रहा मतदान। बहसूमा नवजीवन इंटर कॉलेज में मतदाताओं की लगी लाइनें। संत जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में ईवीएम में खराबी होने के कारण सुबह 8:15 बजे तक भी मतदान शुरू नहीं हो सका। संत जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज के बूथ नंबर 61, 62 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण शुरू नहीं हो सका मतदान। तीन बार ईवीएम मशीन बदलने पर भी नहीं शुरू हो सकी वोटिंग।
 

पल्लवपुरम मेरठ में पूर्व विधायक योगेश वर्मा और महापौर सुनीता वर्मा ने परिवार के साथ मतदान किया। पूर्व विधायक योगेश वर्मा बोले मतदान के लिए सुबह 4:00 बजे पल्लवपुरम पहुंचा हूं। मेरठ में कई बूथों पर युवाओं ने सुबह-सुबह जाकर मतदान किया। वहीं उम्रदराज लोग भी उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने पहुंच रहे हैं। वहीं 1950 नंबर पर कॉल करने पर मतदाताओं को मतदान से संबंधित जानकारी दी जा रही है। अभी तक 800 मतदाता कर चुके है कंट्रोल रूम को फोन लगा चुके हैं। 

मेरठ में स्माइल कॉलेज में बने बूथ पर बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं मतदान करने पहुंचीं। बिजनौर विधानसभा के चार बूथों पर ईवीएम व वीवीपैट में खराबी आई जिसके बाद इन्हें बदल दिया गया। आरएलडी ने ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत चुनाव आयोग से की। जिले की करीब 30 से ज्यादा ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। बड़ौत ओर बागपत विधान सभा क्षेत्रों के कुछ पोलिंग बूथों पर ईवीएम मशीन खराब हैं।

मेरठ में पल्लवपुरम स्थित हेरिटेज स्कूल में जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी भराला और सतेंद्र बराला ने मतदान किया करीब एक घंटे तक ईवीएम खराब होने के कारण मतदान बाधित रहा। मुज़फ्फरनगर के बघरा में मुस्लिम महिलाओं में वोट डालने को लेकर उतसाह, वही हिंदू मतदाताओं की संख्या अभी तक कम रही। बिजनौर लोकसभा सीट के चांदपुर में पीपलसाना में एक घंटे से ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान रुका हुआ रहा। हीमपुर में भी मतदान बीस मिनट तक रुका रहा। बूथ नंबर 276 पर चांदपुर क्षेत्र के गांव रुकनपुर में भी बीस मिनट मतदान बंद रहा।
 

मेरठ में काजीपुर प्राथमिक विद्यालय और सैपुर फिरोजपुर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हैं। भावनपुर के ग्राम गावड़ी के बूथ संख्या 247 पर उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग केंद्रीय राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति ने अपने मत  का प्रयोग किया। वहीं खरखौदा कस्बे में जनता इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 328 पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हैं। गांव पीपली खेड़ा में बूथ संख्या 307 व 308 पर दो घंटे ईवीएम खराब होने के कारण मतदान नहीं कुछ देर रुका रहा। वहीं गांव अलीपुर में बूथ संख्या 457 पर मशीन खराब होने के कारण एक घंटा मतदान बंद रहा। 

मेरठ जिले में सुबह से अब तक करीब 13 स्थानों पर ईवीएम मशीन देरी से चलने और तकनीकी खराबी की शिकायतें दर्ज की गईं हैं। वहीं मेरठ के लिसाड़ी गेट में श्यामनगर दक्षिण विधानसभा के बूथों पर निरिक्षण करने पहुंचे एडीजी प्रशांत कुमार।
 

मेरठ शहर के बूथ नम्बर 50 सर छोटूराम में प्रथम निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार के पिता ने की आत्महत्या। अधिकारी को किया ड्यूटी से दी गई छुट्टी। वहीं राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर बूथ संख्या 337, कक्ष संख्या एक पर भाई धर्मपाल सिंह और पत्नी मिथलेश के साथ किया मतदान।

मेरठ देहात के वैष्णो मां क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक सोलह प्रतिशत मतदान हुआ। सरधना विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रतिशत मतदान हुआ। बागपत जिले के जैन कॉलेज पर पहले एक घंटा ईवीएम की खराबी के चलते मतदान बाधित रहा। मतदाताओं ने नाराजगी जताई। डीएम पवन कुमार और एसपी ने शैलेश कुमार पांडेय ने किया निरीक्षण। 

रटौल गांव के संत मेरी में वोटर्स का स्काउट के छात्रों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। गांव बिजौली में बूथ संख्या 117 पर  ईवीएम हुई खराब होने के कारण एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। शामली जिले की तीनों विधान सभा में पहले दो घंटे में सुबह 9 बजे तक 10 प्रतिशत हुआ मतदान। मवाना क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक ग्यारह प्रतिशत मतदान हुआ। 

 

शामली के हसनपुर लुहारी गांव के एक बूथ पर मशीन की गड़बड़ी के चलते आधे घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान। झिझाना के जमालपुर मे ग्राम प्रधान ने पोलिंग बूथ को गुब्बारों से सजवाया है। वहीं कैराना के मुस्लिम बहुल बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ नजर आ रही है।

शामली जिले के नकुड़ में सुबह नौ बजे तक 17 प्रतिशत, थानाभवन 11.5 प्रतिशत मतदान हुआ। शामली में 10.66 प्रतिशत व कैराना में 10.85 प्रतिशत वोटिंग हुई। गंगोह में आठ प्रतिशत मतदान हुआ। मुजफ्फरनगर में सुबह नौ बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हुआ। खरखोदा क्षेत्र में सुबह सात से नौ बजे तक ग्यारह प्रतिशत मतदान हुआ। दौराला थाना क्षेत्र के गांव मटौर में 8:45 से 9:30  तक ईवीएम खराब होने के कारण मतदान बंद रहा हालांकि यहां बाद में दूसरी मशीन लगाइ गई। वहीं गांव बिजौली में 11 बजे तक बूथ संख्या 314 खाली रहा। नहीं पहुंच रहे मतदाता।

मेट्रो प्लाजा पर मारपीट, मची भगदड़, पुलिस मौके पर पहुंची। 81 साल की भगवती देवी ने आरजी इंटर कॉलेज बूथ पर डाला वोट। 60 साल से लगातार वोट डाल रही हैं। पहली बार ब्रह्मपुरी में वोट डाला था। उनके छोटे बेटे अनुराग उन्हें वोट डलवाने के लिए लेकर पहुंचे। 82 साल की लक्ष्मी खन्ना ने भी डाला वोट। वह विजय नगर निवासी है। 

मुज़फ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के बूथ नंबर 225 पर फर्जी मतदान की सूचना पर हंगामा हुआ। सूचना पर सांसद संजीव बालियान भी मौके पर पहुंचे और पीठासीन अधिकारी से महिलाओं के चेहरे देखने के लिए कहा, इसे लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में डीएम एसएसपी और एडीएम व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया।

बिजनौर के बीएसए मतदान केंद्र पर दो बूथ 87 व 88 हैं। दोनो बूथों के वोटरों के लिए एक लाइन होने से वोट डालने को लेकर धक्का-मुक्की। दोनों बूथों से वोटरों का नाम बोलने पर कई बार हुई भगदड। इससे मतदान प्रभावित हुआ। बिजनौर लोकसभा पर 9 बजे तक 13.45 प्रतिशत वोटिंग। बिजनौर विधानसभा में 14.62 व चांदपुर में 12.33 प्रतिशत वोटिंग। रेहरा गांव मे बूथ सं. 14 पर मशीन खराब होने से 20 मिनट मतदान रुका रहा। रतनपुर खुर्द गांव के बूथ सं. 24 पर 10 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान। कालागढ़ मे मतदान धीमी गति से चल रहा है। नौ बजे तक 11% मतदान हुआ। बूथ 82 व 83 पर ईवीएम थमीं।

सहारनपुर जनपद में पहले सात से नौ बजे तक आठ प्रतिशत मतदान हुआ। गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा भी मतदान करने पहुंचे। मुज़फ्फरनगर से सांसद भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान ने कुटबी में माता रविन्दरी देवी व बेटी कीर्ति बालियान के साथ किया मतदान। वहीं मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के योगेंद्र नगर में ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार। गांव में अभी तक कोई भी वोट नही डाला गया। ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व गांव में पुल बनाने की रखी थी मांग। जिलाधिकारी ने दिया था आश्वाशन, लेकिन नही हुई कोई कार्रवाई।

बागपत से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग। बिजनौर लोकसभा पर 9 बजे तक 13.45 प्रतिशत वोटिंग। बिजनौर विधानसभा में 14.62 व चांदपुर में 12.33 प्रतिशत वोटिंग।

 

आठ सीटों पर 9 बजे तक 11.40% वोटिंग
सहारनपुर में 9 बजे तक 13.80% वोटिंग 
कैराना में 9 बजे तक 11% वोटिंग
मुजफ्फरनगर में 9 बजे तक 12% वोटिंग
मेरठ में 9 बजे तक 11% वोटिंग
बिजनौर में 9 बजे तक 11.40% वोटिंग
बागपत में 10.19% वोटिंग
गौतमबुद्धनगर में 10.70% वोटिंग
गाजियाबाद में 12% वोटिंग
https://www.youtube.com/embed/Nh53p8RXFyo

मेरठ फलावदा मतदान नौ बजे तक14 प्रतिशत हुआ। कुंडा मे खाली पडा रहा मतदान केन्द्र। सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने परिवार सहित मतदान केंद्र पर पहुंचकर किया मतदान। 

सहारनपुर से बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने सपा नेता सरफराज खान के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर किया मतदान। मेरठ में पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने साकेत स्थित कनोहर लाल ने किया मतदान।

मवाना के कृषि डिग्री कॉलेज में बूथ संख्या 176 पर ईवीएम मशीन खराब एसडीएम के आदेश पर बदलवाई गई मशीन। मवाना क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं ने गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर के समर्थन में कर रहे हैं मतदान। वहीं गुर्जर मलूक क्या भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र दोनों को ही वोट कर रहे हैं।

मेरठ में नलकूप खंड बूथ नंबर 306 पर दिव्यांग जुड़वा भाई आयुष गोयल व पीयूष गोयल दिव्यांग समाज सेवी, निदेशक पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि जो उन्होंने कहा कि जो भी सरकार बने वह दिव्यांगों की शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति संवेदनशील हो। मवाना के प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या एक पर में वृद्ध को साथ लेकर आए सभासद पति को पुलिसकर्मियों ने रोका सभासद पति की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

वोट डालने जा रहे मतदाताओं को पर्ची न मिलने से वोटरों में मायूसी। मेरठ में पल्लवपुरम के कई बूथों पर मतदाताओं की वोट कटीं। वहीं मतदाता सूची में नाम न मिलने पर कई जगह हंगामा भी हुआ।
शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में मुस्लिम महिलाएं काफी संख्या में मतदान करने पहुंची हैं। गांव लिसाड़ में गठ वाला खाप चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक वोट डालने पहुंचे। 

जगदीश शरण में लोगों की शिकायत पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय कुमार की बीएलओ ब्रह्मपाल सिंह से होती झड़प। आरोप है बीएलओ लोगों से अभद्रता कर रहे थे। मेरठ में सरधना नगर पालिका चेयरमैन निजाम अंसारी की पत्नी और पौत्र की वोट कटने पर परिजनों ने जताई नाराजगी। मेरठ के इमलियान इलाके में हंगामा।

बताया जा रहा है कि मतदान की गति धीमी देख कर शहर में मस्जिदों से अधिकतम मतदान कराने का एलान किया गया।11 बजे कुरैशीआन मस्जिद से किया गया ऐलान। मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए घरों से बाहर निकले लोग। वहीं इमलियान में मस्जिद से मतदान करने के एलान पर पुलिस ने लोगों को दौड़ाया, जिसका लोगों ने विरोध किया। शाहपीर गेट पुलिस चौकी इंचार्ज पर मोज़ज़न से अभद्रता करने का आरोप। लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस ने दौड़ाया। लाठियां फटकारी। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने मामला शांत कराया।

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में सुबह 7 से 10 बजे तक 23 प्रतिशत वोटिंग हुई। बौद्रा क्षेत्र में 19 प्रतिशत मतदान हुआ। माछरा क्षेत्र में 11 बजे तक 28 प्रतिशत और बहरोडा बूथ नंबर 85में दूसरी बात ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान रुका हुआ है। मुरार क्षेत्र में 25 प्रतिशत मतदान हुआ। देहात मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।

बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 27 प्रतिशत तथा चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में 26 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मेरठ में अब तक लगभग 24 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। सरधना क्षेत्र में 11 बजे तक 28 प्रतिशत मतदान हुआ। 

वहीं बागपत जिलें में मतदाता अभी अपने काम निपटाने में लगे हुए हैं। खेत में गेंहूं काटते हुए एक मुस्लिम मतदाता ने बताया कि पहले काम फिर दोपहर बाद करेंगे मतदान। जनपद बागपत में सात से ग्यारह बजे तक प्रथम चार घंटे में 26 प्रतिशत मतदान हुआ। हस्तिनापुर विधानसभा परिक्षितगढ में ग्यारह बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

भोपा थाने के गांव योगेंद्र नगर में ग्रामीणों ने सोनाली नदी पर पुल की मांग को लेकर सात से दस बजे तक किसी भी वोटर ने मतदान नहीं किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया।मुज़फ्फरनगर में 11 बजे तक 27प्रतिशत मतदान हुआ। सहारनपुर जनपद में 26 प्रतिशत हुआ मतदान।

मेरठ लोकसभा में 11 बजे तक विधानसभावार मतदान का आंकड़ा
कुल मतदान 25.4 प्रतिशत 
सिवाल खास 25  प्रतिशत
हस्तिनापुर      22प्रतिशत 
किठौर        27प्रतिशत
मेरठ शहर     24प्रतिशत 
मेरठ दक्षिण   26प्रतिशत 
मेरठ कैंट       24प्रतिशत 
सरधना       28 प्रतिशत 
बिजनौर लोकसभा सभा में 11 बजे मतदान की प्रतिशत विधानसभा वार प्रतिशत- 24.9 प्रतिशत
मीरापुर- 25 प्रतिशत 
हस्तिनापुर -22 प्रतिशत 
पुरकाजी -25.5 प्रतिशत 
बिजनौर- 27प्रतिशत 
चांदपुर- 25प्रतिशत 

शामली लोकसभा पर 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
नकुड़   37 प्रतिशत
थानाभवन 23 प्रतिशत
शामली 26.66 प्रतिशत
कैराना 22.75प्रतिशत
गंगोह 17 प्रतिशत

98 साल की हकीमन ने डाला वोट। हकीमन मेरठ से गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी की मां है। हकीमन मेरठ से गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी की मां है। माछरा के गांव बरोड़ा में मशीन बदलने के बाद मतदान दोबारा शुरू हो गया। आठ घंटे रुका रहा मतदान। साढ़े 11 बजे ईवीएम मशीन बदलने के बाद सुचारू रूप से मतदान शुरू हुआ। 

सहारनपुर के मुन्ना लाल कॉलेज में फर्जी वोट डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इस पर लोगों ने किया हंगामा कर आरोप लगाया कि वह सिर्फ पर्ची देखने गया था। गांव नसीरी के मतदान केंद्र पर अब तक 48 प्रतिशत और झलरी में 25 फीसदी वोटिंग हुई है। 

मेरठ में आशियाना कॉलोनी में लोगों का आरोप हाथी का बटन दबाने के बावजूद फूल की जली बत्ती लोगों ने किया हंगामा। पुलिस ने दौड़ाया। वहीं, आरटीआई एक्टिविस्ट रविकांत ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ट्वीट किया। लिखा, मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 331 पर मतदान के दौरान बूथ पर एक स्थिति देखकर बड़ा अचंभित हुआ की पूरा केंद्र एक होमगार्ड के हवाले है। चुनाव पर्यवेक्षक डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता को अवगत कराया और आपत्ती जताई। पर्यवेक्षक ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। शास्त्री नगर में बूथ नंबर 286 पर एक बीमार बुजुर्ग महिला ने डाला वोट।

गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी मतदान करने पहुंचे। मेरठ में मुंडाली क्षेत्र के गांव लौटी में बूथ संख्या 389 पर मतदान के दौरान एक महिला का वोट खुद डालने को लेकर हंगामा। आरोप है कि महिला बसपा के निशान पर वोट डालने आई थी, मतदान कर्मी से महिला ने निशान पूछा तो मतदान कर्मी ने खुद ही बीजेपी के निशान वाला बटन दबा दिया, विविपैड में पर्ची दिखने पर महिला ने किया हंगामा।

लिसाड़ी गेट की आशियाना कॉलोनी में हंगामे के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।  ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना वोटर की गलतफहमी निकली। 

शामली जनपद के रसूलपुर गुजरान गांव में मतदाताओं ने चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण मौके पर ही धरना देकर बैठ गए। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। यहीं पर बीएसएफ के जवानों द्वारा फायरिंग की सूचना है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। 

एसपी शामली ने बताया कि कांधला के रसूलपुर कुजरान में कुछ लोगों की भीड़ जबरन मतदान केंद्र में जबरन घुसने का प्रयास कर रही थी। इस समस्या के कारण बीएसएफ के जवानों ने हवाई फायरिंग की थी। इसके बाद भीड़ वहां से भाग गई। अब मतदान सकुशल चल रहा है। 

मेरठ लोकसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 41प्रतिशत मतदान हुआ -
दोपहर एक बजे तक विधानसभावार आंकड़ा-
कुल मतदान - 42.2 प्रतिशत 
सिवाल खास   4 प्रतिशत 
हस्तिनापुर      41 प्रतिशत      
किठौर         49 प्रतिशत        
मेरठ शहर     44 प्रतिशत         
मेरठ दक्षिण   35 प्रतिशत    
मेरठ कैंट       47 प्रतिशत      
सरधना         40 प्रतिशत
हस्तिनापुर विधानसभा में 41 प्रतिशत मतदान हुआ। खरखौदा में 42 प्रतिशत, सरधना में 40 प्रतिशत, बहसूमा में 42 प्रतिशत मतदान एक बजे तक हुआ। सहारनपुर जनपद में दोपहर एक बजे तक 41प्रतिशत मतदान हुआ। जनपद बागपत में सुबह सात बजे से एक बजे तक पहले छह घंटे में 38 प्रतिशत मतदान हुआ। मुंडाली थाना क्षेत्र में 38 प्रतिशत मतदान। माछरा क्षेत्र में 40 प्रतिशत मतदान हुआ।

बिजनौर लोकसभा सभा में 01 बजे तक मतदान की प्रतिशत कुल 39.82 
लोकसभा में विधानसभा वार प्रतिशत- 
मीरापुर- 38 प्रतिशत
हस्तिनापुर -41 प्रतिशत
पुरकाजी -42 प्रतिशत
बिजनौर- 39.47 प्रतिशत
चांदपुर- 38.66 प्रतिशत

मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के बुर्के में मतदान के लिए आने वाली महिलाओं की आईडी की जांच न कराए जाने के मामले में एडीशनल मुख्य चुनाव अधिकारी बीआर तिवारी ने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई घटना नहीं आई है। संजीव बालियान ने कहा था कि बुर्के में मतदान के लिए आ रही महिलाओं का सत्यापन नहीं किया जा रहा है और फर्जी मतदान किया जा रहा है। बीआर तिवारी ने कहा कि यदि कोई महिला घूंघट में है तो ऐसी महिला अधिकारी मौजूद हैं जो उनके सत्यापन के बाद ही उन्हें मतदान की अनुमति देती हैं। 

बिजनौर लोकसभा सीट पर मतदान के प्रति लोगों का उत्साह जारी। साल 2012 में बिजनौर पुलिस अधीक्षक रहे महेश कुमार मिश्रा ने मेरठ से आकर बिजनौर में अपनी पत्नी संग मतदान किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज बूथ पर उन्होंने मतदान किया। सहारनपुर में वोट डालने पहुंचे भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर। 

टोड मतदान केंद्र पर पथराव में घायल, रूपराम सिंह ने बारात ले जाने से पहले - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के जलीलपुर में बूथ संख्या 71 में राजू पुत्र रूपराम सिंह बारात ले जाने से पहले अपने मत का प्रयोग किया। सुआहेड़ी खुर्द के बूथ संख्या 133 पर अब तक हुआ 52 प्रतिशत मतदान । इस बूथ पर कुल 1164 हैं मतदाता।
बुढ़ाना गढ़ी सख़ावत नशेड़ी युवक ने मतदान केंद्र पर जाकर किया हंगामा पुलिस ने खदेड़ा। मेरठ के श्याम नगर में हंगामा। पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज पर मतदान करने आए लोगों से मारपीट का आरोप। लोगों ने हाजी याकूब को किया फोन।
 

मुजफ्फरनगर में चरथावल के गांव नगला राई में मतदान केंद्र पर भारत विरोधी नारे लगाने को लेकर बखेड़ा। भाजपा के बूथ एजेंट ने गांव के युवक पर लगाया विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप। सूचना पर भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर किया हंगामा। पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश।

सिवालखास में बूथ 321, 322, 324 पर मतदाता पर्ची खत्म होने की वजह से मतदान रूकने की शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेट का फोन स्वीच ऑफ। आरओ को फोन पर किया गया सूचित। हस्तिनापुर के सेक्टर 33 के बूथ 337 पर वीवीपैट खराब मतदान रूका पीठासीन अधिकारी ने दी सूचना जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट का फोन पहुंच से बाहर।

मेरठ में गॉडविन स्कूल में वोट की पर्ची न मिलने को लेकर महिलाओं का हंगामा। वोट न डालने देने का आरोप।
 

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के गांव टोडा के मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने मतदान केंद्र से कुछ देर एजेंटों पर किया पथराव। दो एजेंट सिर में चोट लगने से घायल। इंस्पेक्टर रतनपुरी कमल सिंह चौहान भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पथराव में एजेंट अनुज पुत्र रामपाल और धर्मवीर पुत्र श्याम सिंह निवासी टोडा घायल हुए। पुलिस ने मौके से दो हमलावरों को हिरासत में लिया।

शामिली में प्राथमिक विद्यालय दुधला में अपने बूथ नम्बर 261 पर मतदान कर बाहर निकले कैराना लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी। मेरठ के जानी क्षेत्र मे तीन बजे तक  46 प्रतिशत मतदान हुआ

मेरठ खरखौदा में 54 प्रतिशत हुआ मतदान। सरधना में तीन बजे तक 52.3 प्रतिशत मतदान हुआ। जनपद बागपत में सात से तीन बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ। मेरठ तीन बजे तक 50 प्रतिशत हुई वोटिंग। बिजनौर लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 52 प्रतिशत मतदान हुआ। मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में 55 प्रतिशत मतदान हुआ। सहारनपुर जनपद में 3 बजे तक हुआ 53 प्रतिशत मतदान।

कैराना लोक सभा तीन बजे तक मतदान  प्रतिशत
शामली 48.4%
गंगोह 54% 
नकुड़  69%
कैराना  48.35 %
थानाभवन 47.42%

बिजनौर लोकसभा सभा में तीन बजे तक मतदान की प्रतिशत कुल 50.51 प्रतिशत
लोकसभा में विधानसभा वार प्रतिशत- 
मीरापुर- 49%
हस्तिनापुर -53%
पुरकाजी -51%
बिजनौर- 49.90%
चांदपुर- 49.66%

मुज्जफरनगर में बोढा गांव में सिपाही और सीओ अनुज चौधरी ने एक दूसरे पर लगाए आरोप। सिपाही के खिलाफ ड्यूटी से गैर हाजिर रहने का तस्करा। सिपाही ने सीओ पर लगाया रिवाल्वर तानने का आरोप।
मेरठ में ब्रहमपुरी थाने की पुलिस ने कांग्रेस पार्षद रंजन शर्मा को लिया हिरासत में। पार्षद पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगा है। इंस्पेक्टर का कहना है की हंगामे की सूचना पर हिरासत में लिया गया है। 
भावनपुर थाना क्षेत्र में 48प्रतिशत हुआ मतदान। माछरा व मुणाली क्षेत्र में चार बजे तक 57% मतदान हुआ। भावनपुर थाना क्षेत्र में 48प्रतिशत हुआ मतदान। किठौर के कुछ इलाकों मैं 4 बजे तक करीब 55 और कई जगह 62% मतदान हुआ। 


 

पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर दोपहर तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत-
सहारनपुर 54%
कैराना 52.4%
मुजफ्फरनगर50.60%
बिजनौर 50.80%
मेरठ 51.00%
बागपत 51.20%
गाजियाबाद 47.00%
गौतमबुद्धनगर 49.72%
पूर्व राज्य मंत्री स्वामी ओमवेश बिजनौर के गंज में मतदान करने पहुंचे।

थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के नेशनल पब्लिक स्कूल बूथ में लोकसभा मतदान के दौरान मोदी चोर के लगाने गए नारों का मामला, पुलिस ने भीड़ पर किया लाठीचार्ज, लाठीचार्ज के बाद मौके पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी याकूब कुरैशी, भीड़ को किया शांत। 

गुजरात के सूरत शहर से आये थापर नगर निवासी डॉक्टर कुणाल नाथ (डीएम न्यूरो) ने मेरठ पहुंचकर मतदान किया। स्पाइस जेट की फ्लाइट से पहुंचे दिल्ली। इसके बाद गुरुग्राम से भाई को लेकर मेरठ पहुंचे और अपने भाई के साथ वोट डाला। 

सहारनपुर में विधानसभावार मतदान का प्रतिशत चार बजे तक 
गंगोह 50%
नकुड 61% 
बेहट 53%
सहारनपुर देहात 55%
सहारनपुर नगर 49%
रामपुर मनिहारान 57%
देवबंद 55%
 

मेरठ में अब तक 62.58 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें मेरठ शहर में 61% मेरठ दक्षिण में 60.1 % मेरठ कैंट में  56.7  किठौर में 65.83 % सरधना में 64.44% सिवाल खास में 65 % व हस्तिनापुर में 65 % मतदान हुआ।
मुज़फ्फरनगर में पांच बजे तक 62.72% मतदान हुआ।
जनपद बागपत में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 60% मतदान हुआ।
बिजनौर लोकसभा सीट पर बजे तक 61.5% वोटिंग।
सहारनपुर में 5 बजे तक 61.67 प्रतिशत मतदान।

कैराना लोकसभा सीट का पांचों विधानसभा सीटो का पांच बजे तक कुल वोटिंग 60.36 प्रतिशत-
शामली 58.16%
कैराना 60.5%
गंगोह 60%
नकुड़ 65%
थानाभवन 58.16%

लिसाड़ी रोड आदर्श मध्य विद्यालय तारापुर में बूथ नंबर 62, 63, 64, को छह बजे बंद कर दिया गया। इस कारण मुस्लिम महिलाएं मतदाता बाहर रह गईं। लोगों ने हंगामा किया लेकिन समय पूरा होने के चलते महिलाओं को वोट नहीं डालने दिया गया। पुलिस स्टाफ ने कहा लाइन लगी होती तो वोट डल जाता। खरखौदा में जनता इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने 5:50 पर पहुंचे दंपत्ति को मतदान टीम ने किया वापस।
विज्ञापन

मेरठ में अब तक कुल 64.25 फीसदी मतदान हुआ। 
सिवालखास - 67 फीसदी
सरधना - 66 फीसदी 
हस्तिनापुर - 65 फीसदी
किठौर - 67 फीसदी 
मेरठ कैंट - 62.8 फीसदी
मेरठ शहर - 61 फीसदी
मेरठ साउथ - 61 फीसदी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें