फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019:  तीन मंडलों में सात जगह रैलियां करेगा गठबंधन, यहां देखें कब कहां होगी रैली 

Sun, 17 Mar 2019 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सपा, बसपा
विज्ञापन
बसपा जिला कार्यालय पर मेरठ सहारनपुर तथा मुरादाबाद मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में बसपा और सपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर एलान किया गया कि तीन मंडलों में गठबंधन सात साझा रैली करेगा जिसमें पूरी ताकत लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


बसपा में इन मंडलों के मुख्य जोन इंचार्ज शमशुद्दीन राइन, नरेश गौतम, गिरीश चंद, पूर्व विधायक योगेश धामा, जोन इंचार्ज सतपाल पेपला, मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी आदि ने पूरे प्लान पर चर्चा की। राइन ने बताया कि सात अप्रैल से सहारनपुर में रैली की शुरुआत होगी। आठ अप्रैल को मेरठ में गठबंधन की साझा रैली होगी जिसमें मेरठ, बागपत, हापुड, मोदीनगर समेत 12 विधानसभाओं के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

आठ अप्रैल को ही दोपहर बाद नोएडा में रैली होगी। नौ अप्रैल को नगीना में रैली होगी जिसमें बिजनौर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 13 को बुलंदशहर, 15 को अमरोहा, 20 अप्रैल को मुरादाबाद में रैली का आयोजन होगा। जिसमें रामपुर तथा संभल के कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी रैलियों में भारी भीड़ जुटाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाना है। 

इस मौके पर बसपा के मेरठ लोकसभा प्रभारी याकूब कुरैशी ने कहा कि गठबंधन इस चुनाव में भाजपा से पिछली हार का हिसाब बराबर करेगा। बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान, रामकुमार वर्मा, ब्रहमजीत गौतम, मुरारीलाल केन, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महासचिव विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह, अजय अधाना, डॉ. विजय राठी, अनुज जावला, आयुष चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें