राज्य मंत्री दिनेश खटीक को अहिल्याबाई होल्कर का चित्र भेंट करते पाल समाज के लोग स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर हस्तिनापुर में होने वाले कार्यक्रम के लिए मवाना के पुरा महादेव मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसका हस्तिनापुर में भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक रहे। उन्होंने मुख्य मार्ग पर पर लगी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हिंदुत्व एवं राष्ट्र के लिए पुनर्निर्माण किया। अध्यक्षता सुरेंद्र पाल ने की। इस मौके पर अहिल्याबाई होल्कर की वेशभूषा में सजकर आई युवतियों ने सभी का मन मोह लिया। जिन्होंने उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज की महिलाओं को नई दिशा दी। उन्होंने पाल समाज के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर भूडेराम, सूरजपाल, संजय, डक्कनलाल, कंवरपाल, रामपाल, सतीश, हरेंद्र, महीपाल, नरेशपाल, पूरण, जयवीर आदि मौजूद रहे।