दौराला - लोईया की यशस्वी ने जीता किसमें कितना है दम का ग्रैंड फिनाले। स्रोत : परिजन
- फोटो : samvad
दौराला। लोईया गांव की यशस्वी ने एक चैनल पर प्रसारित होने वाले डांस शो “किसमें कितना है दम” के ग्रैंड फिनाले में प्रथम पुरस्कार जीता। यह पंजाब के मोहाली में किया गया। उसकी उपलब्धि पर गांव में उसका स्वागत किया गया। यशस्वी के पिता नीतीश आलोक ने बताया कि उनकी बेटी दिशा पब्लिक स्कूल की कक्षा चार की छात्रा है। प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में लावड़ के चौधरी बारू सिंह स्कूल में हुए दो राउंड पार कर उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद रोहटा रोड स्थित हवेली फार्म में हुए सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल के लिए चयनित हुई। 29 मार्च को पंजाब के मोहाली में फाइनल राउंड में यशस्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसकी उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। यशस्वी की माता पूनम गृहिणी हैं। छोटा भाई प्रियांशु कक्षा एक का छात्र है। इस दौरान सतपाल पेपला, दिनेश काजीपुर, बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, एडवोकेट पिंटू लोईया, वीरेंद्र रुहासा, कर्मचंद पबरसा, परवेंद्र, दीपक आदि ने यशस्वी के घर पहुंचकर बधाई दी। संवाद
दौराला - लोईया की यशस्वी ने जीता किसमें कितना है दम का ग्रैंड फिनाले। स्रोत : परिजन- फोटो : samvad