- गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल में हुए समारोह में रणजीत रंधावा ने पंजाबी तरानों से रोमांचित किया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पंजाबी समाज मेरठ की ओर से गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में भव्य लोहड़ी महोत्सव मनाया गया। इसमें मशहूर पंजाबी पॉप गायक रणजीत रंधावा ने पंजाबी तराने सुनाकर सभी का रोमांचित कर दिया। दर्शक देर तक झूमते रहे। उन्होंने हाई रेटेड नखरा..., सावन में लग गई आग...से लेकर अन्य कई गीतों पर धमाकेदार प्रस्तुतियों से धमाल मचाया।
लोहड़ी पूजन के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन निर्मल रामदास, शशि दास, डॉ. शिवानी कालरा, सीमा, डॉ. किरण गुगलानी ने किया। संस्थापक विपिन सोढ़ी एडवोकेट और अध्यक्ष नीरज नारंग ने अतिथियों का स्वागत किया। गायक रंजीत रंधावा ने लाइव बैंड पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। मंत्रमुग्ध होकर लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ डांस किया। रणजीत रंधावा के छल्ला..., जुगनी, जदों वी आंदी है...जैसे पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियों ने रंग जमा दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर रहे। संचालन सुधीर भल्ला और वंश सोढ़ी ने किया। उद्घाटन महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निशांत परुथी ने की। संस्थापक विपिन सोढ़ी ने संगठन के उद्देश्य ओर कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने सभी से सामाजिक एकजुटता की अपील की। इसके साथ ही कहा कि समाज के साथ ही अन्य जरूरतमंद लोगों का सहयोग किया जाए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सरीन, महासचिव अमोल गंभीर, संयुक्त सचिव मुकेश तनेजा, कोषाध्यक्ष मनोज सपरा, मीडिया कॉर्डिनेटर सुनील अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
मेरठ में दूसरी बार किया शो
- गायक रंजीत रंधावा ने बताया के उन्होंने दूसरी बार मेरठ में शो किया। उनका पहला पंजाबी पॉप एलबम 2018 में आया था। होश संभाल गाना बहुत पसंद किया गया था। उनके कुछ प्रमुख गानों में हाई रेटेड नखरा... दारू की दुकान, दारू ने पागल कित्ता...भी पसंद किए गए। उन्होंने बताया कि उन्हें मशहूर पंजाबी सिंगर दिलबाग से बहुत सीखने को मिला है।