- आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज है मुकदमे, बुलट के पार्ट्स भी पुलिस ने किए बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने बुलट चोरी कर उनके पार्ट्स बेचने वाले दो बदमाश समर गार्डन लोहिया नगर निवासी आदिल, शाहजहां कालोनी लिसाड़ी गेट निवासी दानिश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुलट के पार्ट्स भी बरामद किए है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लोहियानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को को समर गार्डन रोयल गोल्ड कैंटीन के पास से आदिल, दानिश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 अप्रैल को परतापुर क्षेत्र से चोरी की गई बुलट के विभिन्न पार्ट्स व उपकरण बरामद किए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बुलट को काटकर कबाड़ी को पार्ट्स बेचते थे। पुलिस ने चैसिस, इंजन के पार्ट्स, टंकी, रिम, टायर, ग्राइंडर, हथौड़ी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ लोहिया नगर और परतापुर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज है। एसपी सिटी ने बताया कि जिस कबाड़ी को सामान बेचते थे, इसकी भी जांच की जा रही है।