फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : 9 जुलाई को जारी होगी दूसरी ओपन मेरिट, आज से करें लॉग इन

Sat, 07 Jul 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, मेरठ
विज्ञापन
admission
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिला लेने वाले जो विद्यार्थी पहली ओपन मेरिट में दाखिला नहीं ले पाए हैं, अब उन्हें 9 जुलाई तक इंतजार करना होगा। कॉलेजों में खाली सीटों की स्थिति को देखते हुए मेेरठ विश्वविद्यालय 9 जुलाई को दूसरी ओपन मेरिट जारी करेगा। इस ओपन मेरिट में प्रवेश के लिए विद्यार्थी आज से लॉग इन कर सकते हैं। कई कॉलेजों में मेरिट लिस्ट में दिक्कत आने के बाद यह निर्णय  लिया गया है।

विज्ञापन


स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं द्वितीय ओपन मेरिट के लिए विवि के प्रवेश पोर्टल पर 7 व 8 जुलाई को अपने लॉग इन से चेक इन फॉर सेकेंड ओपन मेरिट क्लिक करें। इसके बाद अपने आवेदन पत्र में चयनित कालेज के किसी भी दो पाठ्यक्रम तथा किसी भी दो कॉलेज के नाम भरे जा सकते हैं।

गोपनीय कोड की जानकारी  न करें शेयर 

छात्रों की मदद के लिए उस कॉलेज-पाठ्यक्रम में उपलब्ध रिक्त सीटों की संख्या आरक्षित स्थान के सामने प्रदर्शित होगी। रिक्त सीटों का आंकलन कर अभ्यर्थी अपने विकल्पों का चयन करें व ऑफर लेटर डाउनलोड करें। प्राप्त हुए गोपनीय कोड की जानकारी किसी से शेयर न करें क्योंकि इसका कोई दूसरा छात्र दुरुपयोग भी कर सकता है। इस ऑफर लेटर को जिस कॉलेज में मेरिट में स्थान हो वहां जमा कराएं। 
विज्ञापन


छात्रों के प्रवेश 10 व 11 जुलाई को होंगे। दरअसल कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए जारी हुई प्रथम ओपन मेरिट के दाखिले शुक्रवार को बंद हो गए। इस दौरान कॉलेज में भारी भीड़ रही। महिला डिग्री कॉलेजों में कोएड से ज्यादा भीड़ नजर आई। 

पीजी की मेरिट 9 को

9 जुलाई को पीजी यानी स्नातकोत्तर की दूसरी मेरिट भी आएगी। इसके प्रवेश 9 से 12 जुलाई तक होंगे। 13 व 14 जुलाई को पंजीकृत अभ्यर्थी जिनका प्रथम वरीयता के कॉलेज में प्रवेश नहीं हुआ, अपने-अपने लॉग इन पर जाकर चयनित विकल्पों में उपलब्ध रिक्त स्थानों का आकलन करेंगे। पूर्व में आवेदन किए गए किन्हीं दो कॉलेज जिनके लिए वे अर्ह हैं, का चयन कर अलग-अलग ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। ऑफर लेटर पर यूनीक गोपनीय कोड होगा। 16 को इसकी मेरिट लिस्ट लगेगी। इसके एडमिशन 17 व 18 जुलाई को होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें