लॉकडाउन उल्लंघन : 35 लोगों पर एफआईआर, 45 वाहन सीज
मेरठ। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार को भी पुलिस ने कार्रवाई की है। 35 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया और 45 वाहनों को पुलिस ने सीज किया है। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि बार-बार अपील करने के बावजूद लोग सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिन पर पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ रही है। शनिवार को भी पुलिस ने अभियान जारी रखते हुए बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की। पुलिस ने 1110 वाहनों के चालान भी काटे। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति सड़क पर बेवजह घूमता मिला तो अब उसे सीधा जेल भेजा जाएगा।