फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में तहरीर देने पंहुचे व्यक्ति को लॉकअप में बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। थाने में शुक्रवार रात तहरीर देने पहुंचे एक व्यक्ति को गंगानगर पुलिस ने लॉकअप में बंद कर दिया।
विज्ञापन

जेजी ब्लॉक निवासी संजय सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का शुक्रवार शाम पड़ोसी अन्य युवती से विवाद हो गया। आरोपी युवती ने पिता-पुत्री से अभद्रता की। इसकी शिकायत लेकर संजय व उनकी पत्नी थाने पहुंचे। वहां एक सिपाही व एसआई ने मामले की जानकारी लिये बगैर उन्हें डांटना शुरू कर दिया। उन्हें घसीटकर लॉकअप में बंद कर दिया। मामला बढ़ने पर रात में दंपती को घर भेज दिया। सुबह थाने पहुंचे दंपती से फिर अभद्रता की। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि रात में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि दूसरे पक्ष से मिलकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। देर शाम उनकी पत्नी ने वकील की सहायता से जमानत कराई। वहीं, इस संबंध में एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें