फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन का बारहवां दिन: विदेश यात्रा से लौटे लोगों से ज्यादा जमातियों से कोरोना का खतरा, बिजनौर में मस्जिद से मिले 12 नेपाली जमाती

Sun, 05 Apr 2020 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाॅकडाउन के दौरान जहां सड़कों पर पुलिस सख्त रवैया अपना रही है। वहीं कई क्षेत्रों में ड्राॅन के जरिए भी लाॅकडाउन की निगरानी की जा रही है। कोरोना पाॅजिटिवों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने जमातियों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों पर जमातियों की तलाश जारी है तो मस्जिदों से मिले जमातियों को लगातार क्वारंटीन किया जा रहा है। कुछ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। आगे देखें कैसे बारहवें दिन वेस्ट यूपी में जमातियों पर रहा पुलिस प्रशासन का फोकस : -

मेरठ पुलिस कोरोना पाॅजिटिव आए जमातियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं। पांच सौ से ज्यादा टीमें 24 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाएंगी। अब तक 669 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं जबकि 19 को आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। मेडिकल के आइसोलेशन में भर्ती 26 लोगों की आज रिपोर्ट आएगी।

बिजनौर मेें भी पुलिस-प्रशासन जमातियों की तलाश में जुटा हुआ है। जिसके बाद धार्मिक स्थलों और मस्जिदों से जमातियों का मिलना जारी है। शनिवार रात पुलिस शहर की जाटान मस्जिद से 12 नेपाली जमाती मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। 

बागपत में लाॅकडाउन के बारहवें दिन भी प्रशासन पूरी तरह सख्त है। जिले के विभिन्न स्थानों पर ठहरी 26 जमात के 249 जमातियों का सैंपल लिया जाएगा। इससे पहले शनिवार को लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

प्रधानमंत्री की अपील के बाद लोगों ने आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीये जलाकर रोशनी करने के पूरे इंतजाम किए हैं। लोग सुबह बाजारों और कुम्हारों के यहां पहुंचकर दीयों की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन के बीच अब गरीबों और जरुरतमंदों को प्रशासन की ओर से सभासदों के माध्यम से खाद्यान दिया जाएगा।

इसके लिए पहले राशन डीलरों को पहले सभासदों को सूचना देनी होगी इसके बाद दस किलो आटा और पांच किलो चावल निःशुल्क मिलेगा। वहीं एक अधिकारी टेलीफोन नंबरों पर क्राॅस चेकिंग कर पात्रों से बात कर खाद्यान मिलने की जांच करेगा।

पुलिस प्रशासन जनपद में मिले जमातियों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों की मदद के साथ पूरी निगरानी रख रहा है। अब तक 12 संदिग्ध जमातियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। आज रात नौ बजे पीएम मोदी के आहवान पर नागरिक दीपक, मोमबत्ती और टाॅर्च जलाएंगे। कुम्हारों ने दीपक बेचने की पूरी तैयारी की हैं।

शामली में विदेश यात्रा से लौटे लोगों से ज्यादा जमातियों से संक्रमण के खतरे की आशंका जताई जा रही है। जनपद में हाल ही में विदेश से लौटे करीब 90 लोग हैं लेकिन इनमें केवल एक ही कोरोना पाॅजिटिव निकला है। 

इस कोरोना पाॅजिटिव की दोनों रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं, जबकि 110 जमातियों में से तीन संक्रमित मिले हैं।

लिहाजा अब विदेश यात्रा से लौटने वालों से ज्यादा पुलिस-प्रशासन मरकज निजामुद्दीन से लौटे जमातियों पर फोकस कर रहा है। इन पर लगाम कसने की भी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इनके वीजा भी निरस्त करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें