फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: बिजनौर में बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, मेरठ में हाॅटस्पाॅट बना रजबन, कई जिलों में रमजान में भी नहीं राहत की उम्मीद

Tue, 21 Apr 2020 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कोरोना वायरस की चेन तोड़ने की जहां हरसंभव कोशिश में पुलिस प्रशासन जुटा है वहीं कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में भी लाॅकडाउन को लेकर राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


मेरठ में जहां सात नए मामले सामने आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या 81 पहुंच गई है वहीं बिजनौर में दो नए मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने हाॅटस्पाॅट सील करने के साथ ही लाॅकडाउन को लेकर सख्ती और अधिक बढ़ा दी है। आगे जानें किस जिले में कैसा है आज का हाल: -

मेरठ मेडिकल से कोरोना संदिग्ध युवक के फरार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बताया गया कि युवक ने 19 अप्रैल को अपनी पत्नी से झगड़ा कर घर से बाहर निकलकर जहरीला पदार्थ खा लिया था, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को  हापुड़ अड्डा से लेजाकर मेडिकल के कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती कराया था। आज सुबह यह युवक वार्ड की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। 

मेरठ के सदर बाजार स्थित में कोरोना पाॅजिटिव मिली महिला और कोराना पाॅजिटिव मृतक के परिवार और संपर्क में आने वाले सौ से ज्यादा लोगों की जांच रिपोर्ट आएगी। पुलिस प्रशासन ने इस क्षेत्र को हाॅटस्पाॅट के रूप में सील कर दिया है। वहीं सदर सब्जी मंडी भी बंद रही। सुबह से ही क्षेत्र में पुलिस मौजूद है, लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

इसके अलावा शहर की सदर दाल मंडी भी नहीं खुली, रजबन बाजार पूरी तरह बंद रहा। कोटला इलाके में लाॅकडाउन की राहत अवधि में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामान खरीदा।

उधर, कोटा से छा़त्रों को आना जारी है। आज भी आगरा से छात्रों को लेकर रोडवेज की बस मेरठ पहुंची जहां बस स्टैंड पर ही स्टूडेंट्स की जांच की गई। अब तक मेरठ से तकरीबन सौ छात्र अपने घर जा चुके हैं। 

मेरठ देहात क्षेत्र में सब्जी मंडियों में भीड़ कम नहीं हुई। लोग खुलेआम लाॅकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया जा रहा है। लावड़, हस्तिनापुर, मवाना, भावनपुर समेत तमाम देहात क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी और ग्राहक मंडी में मौजूद रहे। 
 
थाना पुलिस सुबह से ही मेन बाजार में लाॅकडाउन का पालन करने की अपील करती रही। हालांकि आज सुबह सब्जी मंडी में भारी भीड़ रही जबकि बाजार बंद रहा। हस्तिनापुर में सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग को भूलकर लोग भीड़ लगाने में जुटे हुए हैं। कई स्थानों पर पुलिस का भी कोई ध्यान नहीं है। 

किठौर हापुड मार्ग पर सफियाबाद स्थित लौटी पुलिस चौकी पर एसओ मुंडाली एवं पुलिस चौकी इंचार्ज ने लाॅकडाउन का गंभीरता से पालन कराया और बेवजह आवाजाही कर रहे लोगों को घर भेजा तो कुछ के चालान भी किए । 

मवाना क्षेत्र में देसी और विदेशी जमातियों सहित चार के सैंपल दोबारा जांच को भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में कस्बे के लोगों में कोरोना की चेन टूटने की उम्मीद बंधी है। आज जमातियों के संपर्क में आने वाले नगर पालिका चेयरमैन व शहरकाजी सहित 33 लोगों  के सैंपल दोबारा जांच के लिए लिए जाएंगे।

लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
बागपत जिले में सुबह 9 बजे तक दुकानें खुलीं। बाजार में आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। सड़कों पर दुपहिया वाहन अधिक नजर आए। पुलिस प्रशासन ने रमजान की व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में भी रमजान की तैयारियां नजर आने लगी हैं।

दुकानों पर रमजान के लिए सामान खरीदने वालों की भीड़ लगी रही  हालांकि पुलिस भी अलग अलग थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक कर रही है। धर्म गुरुओं ने की रमजान माह के दौरान घर में ही नमाज अदा करने की अपील की जा रही है। 

बिजनौर जिले में दो और कोरोना संक्रमित लोग मरीज मिले हैं। दोनों मेरठ के रहने वाले और लॉकडाउन शुरू होने से पहले बिजनौर आए थे। जहां ये लोग ठहरे हुए थे पुलिस उस काॅलोनी को सील करने की तैयारी कर रही है।

लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिनग का पालन कराने के लिए अब सुबह से ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर निकल रहे हैं। बेवजह घूमने वाले लोगों को व दुकान खोलने वाले दुकानदारों को जमकर हड़काया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर अब पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। लॉकडाउन तोड़ने वालों को कई जगह पर हिरासत में भी लिया जा रहा है।

शामली जनपद में तीन दिन से कोरोना पॉजिटिव का नया केस नहीं आया है। बल्कि कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित पांच जमाती की उपचार के दौरान पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी एक बार और सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। अभी जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 17 है।

रमजान के दिनों में भी नहीं राहत की उम्मीद
शामली जनपद में शामली शहर की नानू पुरी के अलावा झिंझाना कैराना कस्बे की बस्तियां और पूरा इस्लामपुर, भैसानी गांव हॉटस्पॉट क्षेत्र में  होने के कारण सील किया गया है। सीलिंग क्षेत्र से करीब 35 हजार की आबादी प्रभावित है।

इसमें से अधिकांश मुस्लिम बहुल है क्षेत्र हैं लोगों को उम्मीद थी कि रमजान के दिनों में सीलिंग से राहत मिल सकती है लेकिन नियमानुसार आखिरी पॉजिटिव केस मिलने की तारीख से 28 दिन तक यह इलाके सील रहेंगे। जाहिर है कि अभी इसी को राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

मुज़फ्फरनगर रोजाना की भांति सुबह 6 से 9 बजे तक किराना, स्पेयर पार्ट्स, मेडिकल, बीज, स्टेशनरी की दुकानें खुलीं। दाल और सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ रही। प्रशासन ने चौराहों पर नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इस दौरान पुलिस ने सख्ती बरतें वाहनों पर घूमने वालों के चालान किए। बैंकों पर आज कम भीड़ देखने को मिली।

जनपद में एक सप्ताह से कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिलने पर प्रशासन ने कई हॉटस्पॉट क्षेत्र खत्म किए। सिसौली, पुरकाजी, शेरनगर, बिलासपुर, वाजिदपुर,भुराहेड़ी को हॉटस्पॉट श्रेणी से किया बाहर। किदवईनगर और जैननगर अभी सीलिंग के दायरे में है।

सहरानपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच नए हॉटस्पॉट एरिया चुनने के लिए जिला प्रशासन ने शासन से मार्गदर्शन मांगा है। अभी तक जिले में 20 हॉटस्पॉट हैं। इनमें थाना मंडी क्षेत्र के अलावा देवबंद और गंगोह को पूरी तरह सील किया गया है। वहीं, शासन के निर्देश पर क्वारंटीन पीरियड पूरा करने वाले विदेशी और देशी जमातियों को अस्थाई जेलों में न्यायिक निगरानी में रखना शुरू कर दिया गया है।

इनमें 65 जमाती किशोर कारागार में रखे गए हैं। इन जमातियों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने और वीजा के दुरुपयोग का आरोप है। अभी तक ऐसे 85 नामजद जामतियों को न्यायिक निगरानी पर रखा जाना है। इनके अलावा दूसरे जिलों में मिल रहे यहां के संक्रमितों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें