बिजनौर में कोरोना संक्रमित मरीजों वाले जिले में 22 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। जो लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे उन्हें भी अब क्वारंटीन किया जा रहा है। हॉटस्पॉट वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। देखा जा रहा है कि सभी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं या नहीं।
डीएम ने पूरे जिले में 31 मई तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है। हालांकि लॉक डाउन का पालन करने में लोग अब भी लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
मुजफ्फरनगर में गुरूवार को शहर में प्रशासन की सख्ताई रही। 6 बजे खुली दुकानों को 8 30 पर ही बंद करा दिया। काली नदी के पास अस्थाई मंडी में बीते दी दिन से हो रही भीड़ के मद्देनजर आज सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार मंडी में मौजूद रहे। चारों ओर से बैरिकेडिंग कराई गई। भीड़ नहीं लगने दी।
पुलिस ने बाइकों पर घूम रहे लोगों के 27 चालान किए। उधर, हॉटस्पॉट पुरकाजी, कवाल, मीरापुर में बाजार बंद रहा, जबकि खतौली में मेन बाजार खुला। जैननगर और इस्लामनगर सील रहा। शहर में किदवईनगर भी अभी तक सील है।
शामली में सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि बुधवार देर रात को मेरठ मेडिकल से आई जांच रिपोर्ट में कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 3 जमाती की दूसरी बार नेगेटिव आई है। अब जिले में जमाती के संपर्क में आने वाला एक युवक कोरोना संक्रमित हैए जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हॉटस्पॉट इलाकों में रही पुलिस की गश्त
गुरूवार को जिले में रोज की तरह सुबह 3 घंटे तक राशन व जरूरी सामान की दुकानें खुली। बाजार में पुलिस ने लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की लोगों से घर मे अपील की। हॉटस्पॉट इलाके और बाजार में एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ गश्त कर लॉक डाउन व्यवस्था का जायजा लिया। बेवजह सड़क पर घूमने वाले वाहनों के चालान किये।
लॉकडाउन के बीच सहारानपुर जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 23 तक पहुंच गई है। इनमें भी पांच थाना क्षेत्र रेड जोन में शामिल किए गए हैं। इन क्षेत्रों में अब रेड पास से ही किसी स्थल पर आने जाने कक अनुमति होगी।
संबंधित थानों की पुलिस अब लोगों को ऐसे रेड पास जारी कर रही है। शहर में थाना मंडी पुलिस ने इसकी शुरुआत की है। इसके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के घरों पर नोटिस चस्पा कराए जा रहे हैं।