फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी का असर: चार माह से नहीं मिला वेतन मेरठ में होटल कर्मचारियों को हंगामा, बयां की सच्चाई

Tue, 28 Jul 2020 02:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • चार महीने से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों का हंगामा  
  • कंट्रीन होटल के कर्मचारियों ने दिल्ली रोड पर लगाया जाम
  • कहा, 35 की अनुमति, लेकिन पार्टी में होते हैं 100 लोग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में लॉकडाउन के दौरान रही बंदी का असर अब धीरे धीरे सामने आने लगा है। पिछले चार महीनों से सैलरी न मिलने से नाराज होटल कंट्री इन के कर्मचारियों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और सपा नेता द्वारा जल्द वेतन दिलाए जाने के आश्वासन पर कर्मचारी अपने काम पर वापस लौटे।

विज्ञापन


होटल के कर्मचारी शेखर ने बताया कि होटल के लगभग 40 कर्मचारियों को अप्रैल माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते कर्मचारियों के परिवारों में खाने के लाले पड़ गए हैं। सोमवार को होटल के कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेता पवन गुर्जर और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में होटल के कर्मचारियों ने होटल मालिक पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर 35 व्यक्तियों की अनुमति लेकर होटल में सौ व्यक्तियों की पार्टी कराई जा रही है। जिसके चलते कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

इसके बावजूद कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस और सपा नेता की मौजूदगी में होटल के संचालकों द्वारा कर्मचारियों को जल्द ही उनका बकाया वेतन देने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद कर्मचारी अपने काम पर वापस लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें