उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से मौजमपुर होते हुए गजरौला जा रही मालगाड़ी फजलपुर क्षेत्र से करीब 100 मीटर पहले अचानक पटरी से उतर गई।
मालगाड़ी के एक डिब्बे के दो पहिए पटरी से उतरकर खाई में जा गिरे। सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटरी की मरम्मत के बाद मालगाड़ी को आगे की ओर रवाना किया।
फजलपुर स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पटरी का जॉइंट टूटने से मालगाड़ी के करीब 18 डिब्बे 100 मीटर तक पटरी पर घिसटते हुए चले गए। इनमें से एक डिब्बे के दो पहिए गाड़ी से निकलकर खाई में जा गिरे।
ट्रेन पायलट को जैसे ही डिब्बों के पटरी से उतरने की भनक लगी, उसने तुरंत गाड़ी रोक दी। घटना सुबह करीब दस बजे की है। घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बताया कि मालगाड़ी में कुल 42 डिब्बे थे जिनमें से 24 डिब्बों को मालगाड़ी के साथ रवाना कर दिया गया। ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।