फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पार्ट-2: घर में आठ साल बाद गूंजी किलकारी, बिटिया का नाम रखा कोरोना कुमारी

Fri, 17 Apr 2020 12:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • बिटिया का नाम रखा क्वारंटीन उर्फ कोरोना कुमारी
  • मुजफ्फरनगर में सीमेंट विक्रेता के घर में हुआ बच्ची का जन्म 
  • बिजनौर जनपद के नजीबाबाद की रहने वाली है बच्ची की मां अनीता
विज्ञापन
अपनी पत्नी व बिटिया के साथ राजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला आनंदपुरी में सीमेंट विक्रेता के घर शादी के आठ साल बाद पहली बच्ची का जन्म हुआ। माता-पिता ने लॉकडाउन की वजह से नवजात बच्ची का नाम क्वारंटीन उर्फ कोरोना कुमारी रख दिया, ताकि जीवन भर इस दौर की याद रहे।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू पाल हरिद्वार में सीमेंट की दुकान करते हैं। उनकी शादी करीब आठ साल पूर्व नजीबाबाद (बिजनौर) निवासी अनीता से हुई थी। पत्नी के गर्भवती होने के कारण 20 मार्च को राजीव घर लौट आए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दंपती के घर नवजात बच्ची ने जन्म लिया। 

राजीव व अनीता ने बताया कि लॉकडाउन में जन्म लेने के कारण उन्होंने बेटी का नाम क्वारंटीन उर्फ कोरोना कुमारी रखा है, ताकि उम्र भर इस दौर की याद रहे कि एक ऐसा भी समय देश में आया था, जब सब कुछ ठहर गया और जीवित बचे रहने के लिए घरों में ही बंद रहना मजबूरी हो गया था।
विज्ञापन


राजू पाल ने बताया कि उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर पहले ही सोच लिया था कि यदि उन्हें बेटा होता है तो उसका नाम लॉकडाउन रखेंगे और बेटी होती है तो उसका नाम क्वारंटीन उर्फ कोरोना कुमारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें