फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचायत घर का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरे, एलईडी, बैटरी, इनवर्टर और कुर्सियां ले गए चोर, प्रधान पति ने दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरधना देहात के पंचायत घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह पंचायत घर का ताला टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मामले में ग्राम प्रधान पति विपिन कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, शनिवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि पंचायत घर का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है। मौके पर पहुंचकर देखा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पंचायत घर से चार सीसीटीवी कैमरे, एक एलईडी, दो बैटरी, इनवर्टर, 15 प्लास्टिक की कुर्सियां, तीन अन्य कुर्सियां और एक कोजिंग मशीन गायब मिली। इसके अलावा एक अलमारी और पंचायत के अभिलेख भी चोरी होने की बात तहरीर में कही गई है। प्रधान पति विपिन कुमार ने तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने मामले जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें