फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल वाहन स्वामी देंगे 20 रुपये, फास्टैग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर 10 किलोमीटर के क्षेत्र के वाहनों स्वामियों से 20 रुपये ही टैक्स लिया जाएगा, लेकिन यह छूट फास्टैग लगवाने के बाद ही मिलेगी। टोल अधिकारियों का कहना है कि लोकल वाहन स्वामी ही सबसे कम फास्टैग ले रहे हैं। वह बिना फास्टैग के ही निकलते हैं। अगर कोई रोकता है तो फिर झगड़ा करते है। अगर वे चाहें तो सहयोग कर परेशानी से बच सकते हैं।
विज्ञापन

---
यह है 10 किमी का क्षेत्र
रुड़की रोड पर सोफीपुर से सकौती तक
मोदीपुरम बाईपास श्रद्धापुरी फेस-1 से टोल तक
---
ऐसे पाएं छूट
टोल मैनेजर प्रदीप चौधरी के अनुसार टोल प्लाजा के दस किमी के परिधि क्षेत्र में कार स्वामियों से 20 रुपये टैक्स लिया जाता है। कार स्वामी को टोल प्लाजा पर अपना आईडी प्रूफ, आरसी, डीएल की छाया प्रति जमा करानी होगी, जिन्हें एनएचएआई के पोर्टल पर फीड कर दिया जाएगा। वहीं से उस वाहन को लोकल में दिखाया जाएगा। इसके बाद वह वाहन टोल से जितनी बार भी निकलेगा, उससे एक तरफ से 20 रुपये ही लिए जाएंगे। हालांकि वाहन स्वामी को फास्टैग लगवाना अनिवार्य होगा, उसके बिना यह छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें