मेरठ। सर्दी के मौसम में भी बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। किसी न किसी कारण से शहर के अलग-अलग बिजलीघर क्षेत्रों में चार से पांच घंटे बिजली काटी जा रही है।
शुक्रवार को माधवपुरम, नौचंदी, लिसाड़ी, विकासनगर, एमईएस, पुराना आरटीओ, बच्चा पार्क महिला पार्क, आदि बिजली घरों से जुड़े इलाकों में सुबह से शाम तक कई बार बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एके पाठक का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदलने का काम चल रहा है। बीच बीच में फाल्ट भी होते रहते हैं। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। हालांकि इसके लिए अधिक समय बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं रहती है।