फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल : शताब्दी नगर से मोदीपुरम तक पिलर के लिए होगा लोड टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की तरफ से मेरठ साउथ से मोदीपुरम के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। जिससे कार्य शुरू करने से पहले सभी तकनीकी दिक्कतों को निपटाया जा सके। एनसीआरटीसी ने शताब्दीनगर से मोदीपुरम तक पिलर के लिए लोड टेस्ट का टेंडर अपलोड किया है। इससे पहले शताब्दी नगर से मोदीपुरम फ्लाईओवर तक बिजली के तार, ट्रांसफार्मर, एलटी लाइन आदि को शिफ्ट करने का टेंडर अपलोड किया था।
विज्ञापन

82 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट में 64 से 75 किलोमीटर में पाइल लोड टेस्ट किया जाएगा। इससे पहले इस रूट पर मिट्टी की जांच का कार्य किया जा चुका है। हालांकि, कुछ स्थानों पर मिट्टी की जांच का कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन एनसीआरटीसी की तरफ से इसे लगभग पूरा किया जा चुका है। मेरठ क्षेत्र में 181 स्थानों पर मिट्टी की जांच का कार्य होना था। पाइल लोड टेस्ट के लिए पांच नवंबर को बोली लगाई जाएगी।
50 मीटर की दूरी पर टेस्ट
पिलर के वजन क्षमता की जांच करने के लिए 50 मीटर की दूरी पर इंजीनियरों की देखरेख में कार्य किया जाएगा। इसमें उस स्थान की रिपोर्ट ली जाएगी जहां रैपिड रेल का पिलर खड़ा किया जाना है। जिससे निर्माण कार्य के समय किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कतें न आ सकें। इस एलाइनमेंट में कुल नौ स्टेशन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एलाइनमेंट में ये स्टेशन
शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नार्थ, मोदीपुरम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें