फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने जारी की एलएलबी की मेरिट

Thu, 15 Sep 2016 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चौधरी चरण सिंह विवि ने बुधवार को एलएलबी की मेरिट जारी कर दी। मेरिट चार एडेड कॉलेजों के लिए जारी की गई है। जिले में मेरठ कॉलेज के लिए कट ऑफ जारी की गई है। गौरतलब है कि मेरठ कालेज में एलएलबी की मान्यता रद्द किये जाने का मामला कोर्ट में चला गया था जहां से परमिशन मिलने के बाद विवि ने कट ऑफ जारी की है।
विज्ञापन


मेरठ कालेज में मेरिट
श्रेणी             मेरिट इंडैक्स       क्वालिफाइंग मेरिट
जनरल           61.31               63.31
ओबीसी          54.55               58.55
एससी            46.09                50.09
एसटी             44.00                40.00



छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका
मेरठ। समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले बुधवार को चौधरी चरण सिंह विवि के छात्रों ने विवि गेट पर कुलपति प्रो. एनके तनेजा का पुतला फूंका। समाजवादी छात्र सभा के आदेश प्रधान के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि पीएचडी की प्रक्रिया तीन महीने से लटकी हुई है। छात्रों को ठोस आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। कैंप के अंदर वाईफाई बंद हुए काफी लंबा समय हो गया है। सर छोटू राम इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियों में धांधली का मुद्दा भी उठाया गया। देवेंद्र, अरुण, अंकुश नागर, सुमित फफूंड़ा, अनुज कुमार, कपिल, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें