मिड डे मील में रोटी में मिली छिपकली।
- फोटो : MAWANA
मेरठ। कस्बे के एएस इंटर कॉलेज में कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को बांटने के लिए आए मिड-डे मील की रोटियों में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। मिड-डे मील वितरित कर रहे कर्मचारी ने समय रहते देख लिया तथा वितरण बंद कर दिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इससे स्पष्ट है कि छात्रों से खिलवाड़ जा रहा है।
आज क्षेत्र में सीएम का कार्यक्रम था। ऐसे में मिड डे मील वितरित करने वाली कंपनी की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। मवाना नगर में एएसइंटर कॉलेज में तैयार मिड-डे मील छात्रों को बांटने के लिए पहुंचाया था। आज छात्रों को बंटने के लिए सब्जी और रोटी थी। छात्रों को रोटी बांटी जा रही थी। एक रोटी के ऊपर मरी हुई छिपकली मिली। जिससे वहां हड़कंप मच गया। मिड डे मील बांट रहे कर्मचारी ने तुरंत ही इसका सूचना शिक्षकों को दी। जिस पर बच्चों को उक्त खाना नहीं बांटा गया। उसे फेंक दिया गया। इससे पूरे दिन हड़कंप की स्थिति रही। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच् गया।