नमो भारत बीट्स कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
उभरते गायक अंकित गौतम की प्रस्तुति से सजी शाम
कार्यक्रम के पहले शो में उभरते गायक अंकित गौतम ने अपनी मधुर आवाज में लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर यात्रियों का दिल जीत लिया। स्टेशन पर मौजूद यात्री धुनों पर थिरकते, तालियां बजाते, गुनगुनाते और अपने मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करते नजर आए।
महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित हर वर्ग के लोगों ने इस खुशनुमा शाम का आनंद लिया। रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच यह संगीत भरा आयोजन यात्रियों के लिए सुकून का पल साबित हुआ।
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि नमो भारत स्टेशनों को केवल ट्रांजिट पॉइंट नहीं बल्कि जीवंत सोशल हब बनाने का लक्ष्य है। ‘नमो भारत बीट्स’ इसी दिशा में एक प्रयास है, जहां यात्रियों, छात्रों और संगीत प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। इच्छुक कलाकार नमो भारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्टर कर अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं।