फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Meerut: पत्नी की हत्या, पति ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, दो दिन तक घर में पड़ा रहा शव, आरोपी फरार

Mon, 19 Jan 2026 02:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Crime News: मेडिकल थाना क्षेत्र के के-ब्लॉक में पति ने विवाद के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है।

विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो व एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित के-ब्लॉक में सोमवार को घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


विवाद के बाद उतारा मौत के घाट
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि के-ब्लॉक में विशू अपनी पत्नी चित्रा के साथ पिछले पांच महीनों से किराए के मकान में रह रहा था। रविवार रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार सुबह फिर से विवाद बढ़ा, इसी दौरान विशू ने चित्रा का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: कपसाड़ हत्याकांड: आरोपी पारस सोम को जल्द रिमांड पर लेगी पुलिस, इसी सप्ताह दर्ज होंगे चश्मदीदों के बयान

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर डायल 112 और मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर जाकर फिंगरप्रिंट्स और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन

बच्चे दोस्त के घर पर थे
पुलिस के अनुसार चित्रा की यह दूसरी शादी थी। जांच में यह भी सामने आया कि चित्रा के पहले पति मनोज की छह वर्ष पहले मौत हो गई थी। पहले पति से उसके 11 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी हैं। घटना के समय दोनों बच्चे विशू के दोस्त के घर रोहटा रोड पर मौजूद थे।

मोबाइल जब्त, आरोपी की तलाश
पुलिस ने जांच के लिए चित्रा का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें