किठौर। गांव फतेहपुर नारायण में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कथावाचक महेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही मार्ग दिखाने वाली दिव्य कथा है। इसके श्रवण से व्यक्ति के भीतर भक्ति, सदाचार और संस्कारों का विकास होता है। समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के माध्यम से मानव जीवन के उद्देश्य को समझने की प्रेरणा मिलती है। गणेश पूजन के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ ग्राम के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता निभाई ।इस अवसर पर रामभजन त्यागी, विनोद त्यागी, अरुण त्यागी अजय त्यागी, विक्रांत, त्यागी, सागर, कवि आदि उपस्थित रहे। संवाद