फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा सुनने से मिलती है मन को शांति : शिवराम

Wed, 11 Feb 2026 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड सूर्या पैलेस शिव शक्ति मंदिर में हुई भागवत कथा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड सूर्या पैलेस शिव शक्ति मंदिर में हुई भागवत कथा हुई। कथा में गोवर्धन धाम से आए पंडित श्याम सुंदर शिवराम ने भागवत वाचन किया। उन्होंने कहा कि भगवान ने कहा है कि भागवत मेरा ही स्वरूप होगा। जो भागवत कथा सुनते हैं उनका धर्म अर्थ काम मुख्य चारों की प्राप्ति हो जाती है।
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित श्याम सुंदर शिवराम ने कहा कि भागवत कथा वाचन करते हुए कृष्ण जन्मदिन महोत्सव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ही पूर्ण अवतार हैं। 24 अवतारों में पूर्ण अवतार भगवान कृष्ण का माना गया है। भागवत सबको सुख देती है और पितरों का उद्धार कर देती है। भागवत श्रवण करने से हमारे मन और हृदय को शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि भगवान के सत्संग की बड़ी महिमा है। सत्संग सुनना आवश्यक है और सत्संग से ही मंगल होता है। कथा में कृष्ण जन्म उत्सव का वर्णन हुआ। सभी ने उत्साह के साथ इस दिन को मनाया। इस अवसर पर उसे बड़ी धूमधाम के साथ में मनाया गया। आज के मुख्य यजमान सूर्या पैलेस कॉलोनी एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव शर्मा और उनकी पत्नी गायत्री शर्मा रहीं। इस अवसर पर दीप रस्तोगी, स्वीटी रस्तोगी, विकास मित्तल, संगीता मित्तल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें