गांव नंगली किठौर चल रही श्री मद भागवत कथा में कथा वाचक का स्वागत करते भाजपा नेता अश्वनी त्यागी
किठौर। गांव नगंली किठौर मेंं चल रही श्री मद्भागवत कथा में कथा वाचक श्यामा शास्त्री ने राजा परीक्षित एवं मोक्ष की कथा सुनाई कथा से भक्तोंके मन में भक्ति, वैराग्य और भगवान में द्ढ विश्वास उत्पन होता है। कथा जीवन ,मृत्यु और मोझ के गूढ रहस्यों को बताती है।
कथा में श्यामा शास्त्री ने बताया की राजा परीक्षित, अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु के पुत्र थे। तपस्वी ऋषि शमीक मुनि के गले में मृत सर्प डाल देने के कारण ऋषि-पुत्र शृंगी ने उन्हें श्राप दिया कि सातवें दिन तक्षक नाग के विष से उनकी मृत्यु होगी। तब राजा परीक्षित ने राज-पाट छोड़कर गंगा तट पर जाकर मृत्यु से पहले भगवान की कथा सुनने का निश्चय किया। उस समय परम योगी शुकदेव जी महाराज वहां आए और राजा परीक्षित ने पूछा,मनुष्य को मृत्यु से पूर्व क्या करना चाहिए जिससे उसे मोक्ष प्राप्त हो, शुकदेव जी कहा हे राजन् श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण ही मनुष्य को मोक्ष प्रदान करता है।
इस अवसर पर धर्मपाल ठाकुर , कुक्की गुज्जर, प्रवीन कश्यप, मनोज पंवार भाजपा अनिल अग्रवाल, पोदन, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक धम्रेश त्यागी,वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी त्यागी मौजूद रहे।